ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

एक नाइजेरियन समेत 200 बंदी ने दिया भगवान सूर्य को अर्घ्य, जेल से जल्द रिहा होने की कामना की

MUZAFFARPUR: सूर्योपासना का महापर्व छठ की छटा देश के साथ-साथ विदेशों में भी बिखड़ी है। छठ की महिमा को सुन विदेशी नागरिक भी छठव्रत कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर के अमर शहीद खुदीराम बो

एक नाइजेरियन समेत 200 बंदी ने दिया भगवान सूर्य को अर्घ्य, जेल से जल्द रिहा होने की कामना की
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: सूर्योपासना का महापर्व छठ की छटा देश के साथ-साथ विदेशों में भी बिखड़ी है। छठ की महिमा को सुन विदेशी नागरिक भी छठव्रत कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर के अमर शहीद खुदीराम बोस केन्द्रीय कारा में बंद एक विदेशी युवक ने भी छठव्रत किया है। जेल से जल्द रिहा होने की मनोकामनाओं के साथ एक विदेशी नागरिक ने जेल में छठ व्रत किया। नाइजीरिया के रहने वाले युवक युग्वूम सिनाची ओनिया ने आज डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और मनोकामना को पूरा करने की कामना की।


जेल प्रशासन के अनुसार पासपोर्ट उल्लंघन मामले में मुजफ्फरपुर जेल में बंद नाइजीरिया के युवक युग्वूम सिनाची ओनिया ने जेल से मुक्ति पाने और अपने वतन लौटने के लिए महाव्रत छठ पर्व किया। केन्द्रीय कारा के अंदर पोखर में भारतीय बंदियों के साथ ही निर्जला रहकर भगवान सूर्य की उपासना की। नाइजीरिया के युग्वूम ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। 


मुजफ्फरपुर के अमर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में पूरे धूमधाम के साथ छठ महापर्व मनाया जा रहा है। जेल परिसर स्थित पोखर में घाट बनाया गया है। उसे आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पर्व में किसी तरह की चुक ना हो इसे लेकर जेल प्रशासन की तरफ से पूरा ख्याल रखा जा रहा है। 


मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में करीब दो सौ महिला और पुरुष बंदी महापर्व छठ कर रहे हैं। सभी कैदियों ने आज अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया है। इनमें 38 वर्षीय नाइजेरियन युग्वूम सिनाची ओनिया और एक मुस्लिम बंदी भी छठ पर्व कर रहे है। अपनी मन्नत पूरा होने के लिए सभी छठ पर्व कर रहे हैं। 


जेल प्रशासन की ओर से सभी व्रतियों को वस्त्र दिया गया है। एक मुस्लिम, एक नाइजेरियन सहित 99 महिला बंदी सेंट्रल जेल में छठ पर्व कर रहे हैं। जिससे जेल के अंदर का माहौल भक्तिमय हो गया है। इसे लेकर जेल में बंद कैदियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। छठ के गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें