ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

खत्म हुआ इंतजार, दुर्गा पूजा पर इस बार पंडालों में विराजेंगी माता रानी, प्रशासन से मिली हरी झंडी

PATNA : कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल दुर्गा पूजा के समय पंडालों में माता रानी की प्रतिमा स्थापित नहीं जा रही थी लेकिन इस बार दुर्गा पूजा पंडाल में ही होगी. पूजा समितियां भव्य

खत्म हुआ इंतजार, दुर्गा पूजा पर इस बार पंडालों में विराजेंगी माता रानी, प्रशासन से मिली हरी झंडी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल दुर्गा पूजा के समय पंडालों में माता रानी की प्रतिमा स्थापित नहीं जा रही थी लेकिन इस बार दुर्गा पूजा पंडाल में ही होगी. पूजा समितियां भव्य पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर सकती हैं. हालांकि इसके लिए पूजा समितियों को हर साल की तरह इसबार भी जिला प्रशासन से लाइसेंस लेना होगा. 


बता दें कि कोरोना की वजह से पिछले साल पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना पर रोक लगाई गई थी. उस जगह पर कलश पूजा की गई थी. इस बार जिला प्रशासन की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद पूजा समितियों में उत्साह का माहौल है. पूजा आयोजन को लेकर सभी समितियां अपने सदस्यों को सूचना दे चुकी है. कई पूजा समितियों ने मूर्ति और पंडाल निर्माण के लिए कारीगरों से बात भी कर ली है. कारीगरों को एक सप्ताह तक का समय भी दिया जा चुका है. 


नवयुवक संघ श्री दुर्गापूजा समिति, डाकबंगला के ट्रस्टी एवं कोषाध्यक्ष अमित कुमार बरुआ ने कहा कि पंडाल निर्माण और भव्य मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए सितंबर महीने के पहले सप्ताह में निर्णय लेंगे. इसको लेकर बातचीत हो रही है. पिछले साल कलश और मां दुर्गा का फोटो रख कर पूजा की गई थी. इस बार माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें