ब्रेकिंग
Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावBihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावBihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

छठ महापर्व : आज शाम खरना पूजा, उसके बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है। आज खरना पूजा के साथ व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत करेंगे। इसके पहले सोमवार को नहाए खाए के साथ छठ पूजा की शुरुआत

छठ महापर्व : आज शाम खरना पूजा, उसके बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है। आज खरना पूजा के साथ व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत करेंगे। इसके पहले सोमवार को नहाए खाए के साथ छठ पूजा की शुरुआत हुई आज शाम के वक्त खरना पूजा होगी। खरना पूजा में रोटी के साथ साथ दूध और गुड़ में बने खीर का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। यही प्रसाद खाने के बाद व्रती निर्जला उपवास की शुरुआत करेंगे। 


छठ पूजा को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय हो चुका है। राजधानी की पटना की हर सड़क और गली और रोशन हो चुकी है। घाटों पर साफ-सफाई को अंतिम रुप दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से घाटों पर इंतजाम किए गए हैं उन्हें आज दोपहर तक तैयार कर लिया जाएगा। फल बाजार से लेकर दूसरे बाजारों तक में बड़ी रौनक देखने को मिल रही है। दीघा से कलक्ट्रेट तक के घाट सजाये जा चुके हैं। काली घाट के मुख्य द्वार पर 40 फीट ऊंचा तोरण द्वार बनाया गया है। इसपर तिरंगा फहराया गया है। दरभंगा हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पटना कॉलेज घाट पर भी लाइट लगा दी गई है। घाट पर किसी तरह की समस्या नहीं है। पटना कॉलेज के भवन को सजा दिया गया है। इसी तरह से लॉ कॉलेज घाट में अच्छी सजावट की गई। है। लॉ कॉलेज से गंगा घाट तक सजाया गया है।


पटना के कई गंगा घाटों पर इस बार दलदल के कारण पूजा कर पाना संभव नहीं होगा। कलेक्ट्रेट घाट पर पूजा करने वालों को लगभग 3 किलोमीटर पैदल चलना होगा। पटना के कलेक्ट्रेट और महेंद्रु घाट पर संपर्क पथ का निर्माण नहीं होने के कारण यह जाने के लिए बांस घाट से रास्ता बनाया गया है। इस वजह से बांस घाट पर इस बार दबाव बढ़ने की आशंका है। पवित्रता और स्वच्छता का महापर्व छठ बिहार और पूर्वांचल के इलाके में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है हालांकि अब देश विदेश में भी लोग छठ पूजा का आयोजन करने लगे हैं। बिहार में अगले दो-तीन दिनों तक पूरा माहौल छठमय नजर आएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें