ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

ये आस्था जान ले लेगी, बक्सर में गंगा दशहरा के मौके पर उमड़ी भीड़

BUXAR : देश में आज से खत्म हुए लॉकडाउन 4 के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वह खुद को सुरक्षित रखने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. लेकिन आस्था के आग

ये आस्था जान ले लेगी, बक्सर में गंगा दशहरा के मौके पर उमड़ी भीड़
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BUXAR : देश में आज से खत्म हुए लॉकडाउन 4 के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वह खुद को सुरक्षित रखने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. लेकिन आस्था के आगे सोशल डिस्टेंसिंग के सारे नियम टूट रहे हैं. खबर बक्सर जिले से हैं जहां गंगा दशहरा के मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आई है. बक्सर के रामरेखा घाट से जो तस्वीरें सामने आई है वह बता रही हैं कि लोगों पर आस्था इस कदर हावी है कि वह जान जाने तक की परवाह भी नहीं कर रहे हैं. हद तो यह है कि बक्सर जिला प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है. 


बक्सर के रामरेखा घाट पर हजारों की तादाद में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। सुबह से लोग गंगा में डुबकी लगा रहे हैं और किसी को सोशल डिस्टेंसिंग का नियम याद तक नहीं है। आपस में गुत्थम गुत्थी देखने को मिल रही है और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है।


हद तो यह है कि 8 जून के पहले धार्मिक स्थलों को खोलने पर रोक है लेकिन बक्सर के रामरेखा घाट में मंदिर खुल चुका है और भक्तों की वहां भीड़ लगी है। जिला प्रशासन की तरफ से यहां मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है लेकिन उनका काम मूकदर्शक से ज्यादा कुछ नजर नहीं आता। आपको बता दें कि बक्सर के रामरेखा घाट में गंगा दशहरा के मौके पर स्नान करने की महत्ता रही है। लॉकडाउन के बीच अब तक धार्मिक आयोजनों से लोगों की दूरी दिख रही थी लेकिन अब अचानक से चौथा चरण खत्म होने के बाद सारे नियम और कायदे टूटते नजर आए हैं। जिस तरह का नजारा रामरेखा घाट पर दिख रहा है वह संक्रमण को दावत दी रहा है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें