ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

बहुत खास है 26 दिसंबर को लगने वाला इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, 144 साल बाद बन रहा ऐसा महासंयोग

DESK: इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को लगने जा रहा है. ये सूर्य ग्रहण इस साल का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा. भारतीय समयानुसार यह ग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनट से शुरू हो जा

बहुत खास है 26 दिसंबर को लगने वाला इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, 144 साल बाद बन रहा ऐसा महासंयोग
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को लगने जा रहा है. ये सूर्य ग्रहण इस साल का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा. भारतीय समयानुसार यह ग्रहण सुबह 8 बजकर 17 मिनट से शुरू हो जाएगा जो 10 बजकर 57 मिनट पर खत्म होगा. 

यह पूर्ण सूर्यग्रहण भारत समेत सऊदी अरब, कतर, इंडोनेशिया, श्रीलंका, सुमात्रा, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और गुआम में भी नजर आएगा. वहीं एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के अन्य हिस्सों में ये आंशिक ग्रहण की तरह दिखेगा. 

सूर्य ग्रहण में 144 साल बाद ऐसा महासंयोग बनने जा रहा है. यह ग्रहण धनु राशि में लगेगा जिसमें सूर्य के अलावा गुरु, शनि, केतु और चंद्रमा पहले से ही उपस्थित हैं. सूर्य के विशेष रूप से प्रभावित होने की वजह से इसका असर हर राशि पर होगा. सूर्य ग्रहण का असर हर राशि पर लगभग 15 दिनों तक बना रहेगा.

26 दिसंबर को पड़ने जा रहे सूर्यग्रहण का सूतक काल 25 दिसंबर की शाम 5 बजकर 32 मिनट से शुरू हो जाएगा जोकि 26 दिसंबर तक जारी रहेगा. ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें