ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

‘उनकी नीयत में खोट.. दो पूर्व सीएम का बेटा होने का अहंकार टूट रहा’ विजय सिन्हा का तेजस्वी पर बड़ा हमला

PATNA: बिहार में महागठबंधन के विधायक एक के बाद एक पाला बदल रहे हैं। आरजेडी के पांच और कांग्रेस के दो विधायक पाला बदलकर एनडीए के साथ चले गए हैं। विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी उनक

‘उनकी नीयत में खोट.. दो पूर्व सीएम का बेटा होने का अहंकार टूट रहा’ विजय सिन्हा का तेजस्वी पर बड़ा हमला
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में महागठबंधन के विधायक एक के बाद एक पाला बदल रहे हैं। आरजेडी के पांच और कांग्रेस के दो विधायक पाला बदलकर एनडीए के साथ चले गए हैं। विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी उनके विधायकों को पैसे और पद का लालच देकर तोड़ रही है। विपक्ष के इस आरोप का डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने जवाब दिया है।


डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जिसकी नीयत में खोट हो और मन के अंदर इस बात का अहंकार आ जाए कि वह दो-दो पूर्व मुख्यमंत्री का बेटा है। माई और बाप का जिसके अंदर अहंकार आ जाएगा, उस अहंकार का नाश जनता रूपी भगवान करते हैं। इसका उनके विधायकों को इसका आभास हो चुका है इसलिए उनके विधायक परिवारवादी और वंशवादी मानसिकता से मुक्त हो रहे हैं।


उन्होंने कहा कि विधायकों का सम्मान नहीं करना, विधायिका का हमेशा तिरस्कार करना और बंधुआ जमदूर की तरह विधायकों से व्यवहार करना भारी पड़ रहा है और विधायक उस बंधन को तोड़ रहे हैं। तमाम बंधनों से मुक्त होकर हर विधायक चाहता है कि उसका भविष्य सुरक्षित हो। हम और हमारी पार्टी इसमें कुछ नहीं कर रही है लेकिन अगर कोई स्वेच्छा से आता है तो सभी का स्वागत करेंगे।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें