PATNA : डिप्टी सीएम की कुर्सी जाने के बाद सुशील कुमार मोदी को विधान परिषद में नई जिम्मेदारी दी गई है. सुशील मोदी को बिहार विधान परिषद के आचार समिति अध्यक्ष बनाया गया है.
बिहार विधान परिषद के आचार समिति अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आज सुशील मोदी ने पदभार ग्रहण किया और कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात की. इसके बाद सुशील मोदी ने अपने कार्यालय कक्ष का निरीक्षण किया.
बिहार विधान परिषद के आचार समिति अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के पश्चात सभापति से मुलाकात करते एवं अपने कार्यालय कक्ष का निरीक्षण करते हुए। । pic.twitter.com/GfSN7jtm4L
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 19, 2020
बता दें कि विधान परिषद की आचार समिति बेहद महत्वपूर्ण समिति मानी जाती है यह एक स्थायी समिति है और मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इसका गठन किया गया था. परिषद से आने वाले सदस्यों के अनुशासन के साथ-साथ उनके आचार को लेकर यह समिति काम करती है. किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या आपत्तिजनक आचरण के मामले इसी समिति के पास पहुंचते हैं.



