ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

विधान परिषद चुनाव : आज निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे 9 उम्मीदवार

PATNA : बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में आज नाम वापसी का अंतिम दिन है। नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के साथ ही सभी 9 उम्मीदवार आज निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंग

विधान परिषद चुनाव : आज निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे 9 उम्मीदवार
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में आज नाम वापसी का अंतिम दिन है। नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के साथ ही सभी 9 उम्मीदवार आज निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे। विधानसभा कोटे से विधान परिषद के लिए जिन उम्मीदवारों ने नामांकन किया है उनमें जेडीयू के तीन बीजेपी के दो आरजेडी के तीन और कांग्रेस के एक उम्मीदवार शामिल हैं। 


जेडीयू ने विधान परिषद के लिए गुलाम गौस, भीष्म साहनी और डॉ कुमुद वर्मा को उम्मीदवार बनाया है जबकि बीजेपी से संजय मयूख और सम्राट चौधरी उम्मीदवार हैं। आरजेडी ने अपने कोटे से फारुख शेख, सुनील कुमार सिंह और रामबली सिंह को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस उम्मीदवार समीर सिंह ने भी अपना नामांकन दाखिल किया था। 9 सीटों के लिए कुल 9 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में है लिहाजा सब का निर्विरोध निर्वाचन तय है। 




विधान परिषद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 25 जून थी। 26 जून को नामांकन पत्र की जांच की गई थी। इस पूरे चुनाव में कांग्रेस से की उम्मीदवारी सबसे ज्यादा चर्चा में रही। कांग्रेस ने पहले तारीक अनवर को विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया था लेकिन वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण तकनीकी वजहों से उनका नाम नामांकन से ठीक पहले कट गया। तारिक अनवर की जगह कांग्रेस ने बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष समीर सिंह को मौका दिया लेकिन समीर सिंह के नामांकन पत्र में भी कई चीजों को लेकर जेडीयू की तरफ से आपत्ति दर्ज कराई गई। हालांकि बाद में निर्वाचन आयोग में उनके नामांकन को सही पाया।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें