ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

वैशाली से चिराग पासवान ने BJP को ललकारा! मैं ना टूटने वाला हूं औऱ ना झुकने वाला, मेरा तालमेल सिर्फ जनता के साथ है

PATNA: लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर पंगा खड़ा कर रही भाजपा को चिराग पासवान ने खुले तौर पर ललकारा. वैशाली लोकसभा क्षेत्र के साहेबगंज में बड़ी जनसभा कर चिराग पासवान ने क

वैशाली से चिराग पासवान ने BJP को ललकारा! मैं ना टूटने वाला हूं औऱ ना झुकने वाला, मेरा तालमेल सिर्फ जनता के साथ है
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर पंगा खड़ा कर रही भाजपा को चिराग पासवान ने खुले तौर पर ललकारा. वैशाली लोकसभा क्षेत्र के साहेबगंज में बड़ी जनसभा कर चिराग पासवान ने कहा-मेरा गठबंधन और तालमेल सिर्फ बिहार की जनता के साथ है. कोई अगर ये समझता है कि चिराग पासवान को तोड़ देगा और झुका देगा तो वह गलतफहमी में है. चिराग पासवान शेर का बच्चा है, वह न झुकने वाला है औऱ ना टूटने वाला है. यानि चिराग पासवान ने खुलेआम एलान कर दिया है कि अगर बीजेपी अपनी शर्तों पर सीटों का बंटवारा करना चाह रही है तो वह उन्हें मंजूर नहीं है. 


सभा में बीजेपी या एनडीए का एक बार भी जिक्र नहीं

वैशाली की सभा में चिराग पासवान ने कहा कि मुझे न सत्ता का लोभ रहा है और ना मोह रहा है. आगे भी सत्ता के मोह में मैं कोई काम करने वाला नहीं हूं. चिराग पासवान का गठबंधन तालमेल सिर्फ बिहार की जनता के साथ है. जनता के अलावा किसी और के साथ मेरा कोई कमिटमेंट नहीं है. 


लोजपा(रामविलास) के अध्यक्ष ने कहा कि चिराग पासवान किसी के आगे झुकता नहीं है, किसी को छलता नहीं है. चिराग पासवान को तोड़ने की लाख कोशिश की गई. लेकिन जो लोग सोचते हैं कि चिराग पासवान टूट जाएगा वो लोग भूल जाते है कि चिराग पासवान शेर का बेटा है. ना मैं टूटने वाला हूं और ना झुकने वाला हूं. चिराग पासवान ने अपनी जनसभा में एक बार फिर बीजेपी या एनडीए का नाम तक नहीं लिया.


बिहार सरकार पर तीखा हमला

चिराग पासवान ने बिहार की मौजूदा सरकार पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने जनसभा में कहा कि बिहार में कई सरकारें आयीं और कई सरकारें गयी. कई गठबंधन आये, कई गठबंधन गये लेकिन बिहार की स्थिति बदहाल ही है. बिहार की स्थिति सुधरने के बजाय बिगड़ती जा रही है. हर साल बिहार बर्बादी की ओर बढता जा रहा है. चिराग पासवान ने बिहार को इसी बर्बादी से बचाने का जिम्मा उठाया है. 


सिर्फ राजद ने बिहार को नहीं लूटा

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को किसी एक पार्टी ने नहीं लूटा है. इस राज्य को कई पार्टियों ने लूटा है. अब फिर से चुनाव आ रहे हैं, वो लोग मैदान में आयेंगे, जो आपसे पहले वादे करके गये थे. उनसे सवाल पूछिये. वैसे लोगों को पहचानिये जिन्होंने जनता से वादा करके उसे पूरा नहीं किया. 


भारी भीड़ उमड़ी

चिराग पासवान की सभा में आज भारी भीड़ उमड़ी थी. भीड़ को देख कर गदगद चिराग पासवान ने एक बार भी नहीं कहा कि बीजेपी से उनका तालमेल हो गया है या फिर तालमेल होने वाला है. उन्होंने गठबंधन को लेकर एक शब्द नहीं बोला. इसके बजाय वे बीजेपी को बागी तेवर दिखा कर चले गये. जाहिर है एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर उनकी बात बन नहीं रही है. ऐसे में बिहार की राजनीति कौन सी करवट लेगी, ये देखना दिलचस्प होगा.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें