ब्रेकिंग
बिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाकहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाकहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम

वैक्सीन पॉलिटिक्स पर NDA ने विपक्ष पर किया पलटवार, जनता के बारे में सोचने की दी नसीहत

PATNA : कोरोना वैक्सीन को लेकर में चल रही सियासत एनडीए ने विपक्ष के ऊपर पलटवार किया है. तेज प्रताप यादव का बयान सामने आने के बाद बीजेपी और जेडीयू दोनों ने पलटवार करते हुए कहा है कि

वैक्सीन पॉलिटिक्स पर NDA ने विपक्ष पर किया पलटवार, जनता के बारे में सोचने की दी नसीहत
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना वैक्सीन को लेकर में चल रही सियासत एनडीए ने विपक्ष के ऊपर पलटवार किया है. तेज प्रताप यादव का बयान सामने आने के बाद बीजेपी और जेडीयू दोनों ने पलटवार करते हुए कहा है कि ऐसे विपक्षी नेताओं को भगवान सद्बुद्धि दे. एनडीए का कहना है कि विपक्ष के नेता स्वार्थ में इतने डूब चुके हैं कि वह कोरोना वैक्सीन के मसले पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने कहा है कि विपक्ष के नेता वैक्सीन के बारे में अनर्गल बयानबाजी कर वैज्ञानिकों का अपमान कर रहे हैं .दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर भारत के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाने का काम किया. सरकार अब इसे लोगों तक पहुंचाने जा रही है. देश भर में इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है, लेकिन विपक्ष के नेता स्वार्थ में ऐसे डूबे हैं कि वह इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं. नित्यानंद राय ने कहा है कि ऐसे लोगों को जनता अच्छी तरीके से समझ रही है.

उधर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी तेज प्रताप यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. प्रवक्ता ने कहा है कि तेज प्रताप यादव परम ज्ञानी हैं. यह बात पहले से सबको पता है लेकिन वैक्सिंग के बारे में उनकी सोच क्या है यह अब जनता देख चुकी है. राजीव रंजन ने कहा है कि अगर ऐसे नेता जनता की सोचने लगे तो सबका भला हो जाए, लेकिन स्वार्थ में डूबे हुए नेता केवल अपने बारे में सोचते हैं.  नरेंद्र मोदी के बाद वैक्सीन लेने की बात कहने वाले तेज प्रताप यादव को यह समझना चाहिए कि वह किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं रखता.

उधर तेज प्रताप यादव ने अपने बयान के बाद विरोधियों का हमला बोले जाने पर ट्वीट किया है. तेज प्रताप यादव ने कहा है कि चौकीदार इसलिए रखा जाता है ताकि कोई भी वस्तु घरवालों तक पहुंचने से पहले पूरी तरह चेक की जाए. तेज प्रताप यादव ने कहा है कि भक्तों के अनुसार अपना वाला चौकीदार तो अपने कर्तव्यों के प्रति कुछ ज्यादा ही निष्ठावान है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें