ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

थाने में फायरिंग करने वाला बीजेपी विधायक अरेस्ट, शिवसेना नेता को मारी थी चार गोलियां

DESK: शुक्रवार देर रात ठाणे जिले के उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में शिवसेना नेता के ऊपर गोलियां बरसाने वाले बीजेपी विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीजेपी विधायक गणपत

थाने में फायरिंग करने वाला बीजेपी विधायक अरेस्ट, शिवसेना नेता को मारी थी चार गोलियां
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: शुक्रवार देर रात ठाणे जिले के उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में शिवसेना नेता के ऊपर गोलियां बरसाने वाले बीजेपी विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक स्थानीय नेता को थाने के अंदर चार गोलियां मारी थी, इस मामले में पुलिस ने बीजेपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ के बीच काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों नेता और उनके समर्थक हिल लाइन पुलिस थाने जमा हो गए। इसी दौरान दोनों गुटों में बहस तेज हो गई और पुलिस स्टेशन के भीतर हुई फायरिंग में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ पर गोलियां बरसा दीं।


इस गोलीबारी में महेश गायकवाड़ और शिंदे समर्थक राहुल पाटिल बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें तुरंत उपचार के लिए रात 11 बजे उल्हासनगर के मीरा अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के बाद दोनों नेताओं को ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था। मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें