ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

तेजप्रताप के बयान के बाद बिहार की सियासत हुई तेज, कांग्रेस और BJP ने इसे RJD का आंतरिक मामला बताया

PATNA:- लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप के बयान के बाद बिहार की सियासत तेज हो गई है। RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को लेकर तेजप्रताप का बयान लगातार सुर्खि

तेजप्रताप के बयान के बाद बिहार की सियासत हुई तेज, कांग्रेस और BJP ने इसे RJD का आंतरिक मामला बताया
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:- लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप के बयान के बाद बिहार की सियासत तेज हो गई है। RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को लेकर तेजप्रताप का बयान लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसे लेकर पक्ष और विपक्ष द्वारा आरोप प्रत्यारोप जारी है। इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी ने इस मामले को RJD का आंतरिक मामला बताया।


 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजप्रताप यादव के बयान को हमने भी देखा था यह RJD का आंतरिक मामला है। जगदा बाबू RJD के प्रदेश अध्यक्ष हैं और सिनियर नेता भी हैं इस मामले को वे संभाल लेंगे। मदन मोहन झा ने कहा कि पार्टी में सिनियर लीडरों को सम्मान दी जानी चाहिए। पार्टी में शिष्टाचार और अनुशासन को बनाए रखना भी बेहद जरूरी है।


हसनपुर के विधायक तेजप्रताप के बयान के बाद बिहार में राजनीति भी तेज हो गई है। इस संबंध में जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से बात की गयी तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह RJD का आंतरिक मामला है। मंगल पांडेय ने यह भी कहा कि व्यक्तिगत तौर पर पहले ही कहता रहा हूं कि RJD जैसी पार्टी बहुत दिनों तक साथ नहीं चलने वाली। 



टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें