ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

हर हर महादेव: तेज प्रताप की शिव भक्ति का अनोखा वीडियो आया सामने, शिवलिंग से लिपटकर दुग्धाभिषेक

PATNA: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खुद तेजप्रताप यादव ने इस वीडियो

हर हर महादेव: तेज प्रताप की शिव भक्ति का अनोखा वीडियो आया सामने, शिवलिंग से लिपटकर दुग्धाभिषेक
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खुद तेजप्रताप यादव ने इस वीडियो के एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग उन्हें सबसे बड़ा शिवभक्त बता रहे हैं। 


इससे पहले के पोस्ट में तेजप्रताप यादव ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पर देशवासियों को शुभकामना दी। कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान बलभद्र जी, माँ सुभद्रा जी व महाप्रभु जगन्नाथ जी का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। 


अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें तेजप्रताप की शिव भक्ति का अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है। वायरल वीडियो में तेजप्रताप शिवलिंग से लिपटे हुए दिख रहे हैं और पुजारी दुग्धाभिषेक कर रहे हैं। तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया है। तेजप्रताप लिखते हैं कि महादेव परम सत्य के प्रतीक हैं। महादेव को गले लगाने का मतलब सबसे गहरे और सबसे गहन पहलुओं को गले लगाना है। अराजकता के बीच शांति पाना और महादेव को ढूंढना है। फिर तेजप्रताप कहते हैं हर हर महादेव...




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें