ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

तेजस्वी यादव का आज तूफानी दौरा, धड़ाधड़ पांच चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित ; निशाने पर होंगे पीएम मोदी और सीएम नीतीश

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी अभियान में उतार दिया है, वहीं महागठबंधन ने भी चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आरजेडी नेत

तेजस्वी यादव का आज तूफानी दौरा, धड़ाधड़ पांच चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित ; निशाने पर होंगे पीएम मोदी और सीएम नीतीश
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी अभियान में उतार दिया है, वहीं महागठबंधन ने भी चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव मंगलवार को पांच जिलों का तूफानी दौरा कर महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। तेजस्वी के साथ गठबंधन में शामिल वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मंच पर मौजूद रहेंगे।


दरअसल, तेजस्वी यादव मंगलवार की सुबह 11:30 बजे पटना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए सबसे पहले जमुई जाएंगे। जमुई में 12 बजे राजकीय बुनियादी विद्यालय, नूमर में आयोजित आमसभा में शामिल होंगे। जमुई में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वह शेखपुरा के लिए रवाना हो जाएंगे। शेखपुरा के इस्लामिया हाई स्कूल में करीब एक बजे महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करेंगे।


इसके बाद तेजस्वी करीब दो बजे नवादा पहुंचेंगे, जहां रजौली के सिरदला में जर्राह बाबा के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह गया के डोभी में करीब तीन बजे रैली को संबोधित करेंगे। गया से वे औरंगाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां वे बसडीहा हाई स्कूल के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे वापस पटना लौट आएंगे। सभी पांचों जनसभाओं में बीजेपी, पीएम मोदी और नीतीश उनके निशाने पर रहेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें