ब्रेकिंग
राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदराज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

‘कुतर्क मास्टर हैं सुशील मोदी’, लोगों को नून-रोटी नसीब नहीं और बात बिस्किट-केक की करते हैं- तेजस्वी यादव

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर निशाना साधा है. दरअसल सुशील कुमार मोदी ने देश में छायी आर्थिक मंदी पर अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा था क

‘कुतर्क मास्टर हैं सुशील मोदी’, लोगों को नून-रोटी नसीब नहीं और बात बिस्किट-केक की करते हैं- तेजस्वी यादव
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर निशाना साधा है. दरअसल सुशील कुमार मोदी ने देश में छायी आर्थिक मंदी पर अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा था कि देश में पारले-जी बिस्किट की बिक्री इसलिए घट गयी है क्योंकि लोगों ने बिस्किट खाना छोड़ कर पेस्ट्री खाना शुरू कर दिया है. 

सुशील मोदी के इसी बयान पर तेजस्वी यादव ने हमला बोलते हुए ट्वीट किया है कि ‘15 साल राज करने के बाद भी अफ़वाह महाशय कह रहे हैं कि बिहार ग़रीब राज्य है. नीतीश सरकार स्वयं विफलताएं स्वीकार कर अपनी प्रचंड नाकामी की अपनी ही ज़ुबानी गवाही दे रही है. बिहार में लोगों को नून-रोटी नसीब नहीं हो रही है और ये महोदय टीवी पर बिस्कुट-केक खाने की परिकथाएं सुना रहे है‘ 



तेजस्वी यादव ने यह भी लिखा है कि ‘बिहार के सबसे बड़े कुतर्क मास्टर सुशील मोदी कभी कहते है सावन-भादो की वजह से मंदी है. कभी कहते है पितृ पक्ष, कभी खरमास, कभी बाढ़-सुखाड़ तो कभी क़ानून व्यवस्था-प्राकृतिक आपदा की वजह से मंदी है. इनके बेतुके कुतर्कों का भावार्थ है कि युवा घबराए नहीं अगले 30 वर्ष में नौकरी मिल जाएगी.‘

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें