ब्रेकिंग
पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

तेजस्वी ने नीतीश को बताया हिटलर, बोले.. आपकी पुलिस शराब बेचती है, मुझे गिरफ्तार करके दिखाएं...

PATNA :नीतीश सरकार की ओर से यह फरमान जारी किया गया है कि अगर किसी ने बिहार सरकार के किसी मंत्री, सांसद, विधायक या अफसर के खिलाफ गलत टिपण्णी किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जा

तेजस्वी ने नीतीश को बताया हिटलर, बोले.. आपकी पुलिस शराब बेचती है, मुझे गिरफ्तार करके दिखाएं...
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :नीतीश सरकार की ओर से यह फरमान जारी किया गया है कि अगर किसी ने बिहार सरकार के किसी मंत्री, सांसद, विधायक या अफसर के खिलाफ गलत टिपण्णी  किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बिहार सरकार के इस आदेश के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुला चैलेंज दिया है. तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को  भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह बताते हुए खुद को गिरफ्तार करने की चुनौती दी है.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि '60 घोटालों के सृजनकर्ता नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह, दुर्दांत अपराधियों के संरक्षकर्ता, अनैतिक और अवैध सरकार के कमजोर मुखिया है. बिहार पुलिस शराब बेचती है. अपराधियों को बचाती है निर्दोषों को फँसाती है.  CM को चुनौती देता हूँ- अब करो इस आदेश के तहत मुझे गिरफ़्तार.

दूसरे ट्वीट में तेजस्वी यादव ने लिखा कि 'हिटलर के पदचिन्हों पर चल रहे मुख्यमंत्री की कारस्तानियां, प्रदर्शनकारी चिह्नित धरना स्थल पर भी धरना-प्रदर्शन नहीं कर सकते, सरकार के ख़िलाफ लिखने पर जेल, आम आदमी अपनी समस्याओं को लेकर विपक्ष के नेता से नहीं मिल सकते नीतीश जी, मानते है आप पूर्णत थक गए है लेकिन कुछ तो शर्म किजीए. '

बता दें कि बिहार सरकार की ओर से जारी नए फरमान के मुताबिक आर्थिक अपराध इकाई यानी कि ईओयू ने बिहार सरकार के सभी विभागों के प्रधान सचिव और सचिव को पत्र लिखकर ऐसे किसी पोस्ट की शिकायत करने को कहा है. सोशल मीडिया पर गलत तरीके से सरकार या सरकार से जुड़े किसी भी व्यक्ति जैसे कि एक कर्मचारी के खिलाफ भी अगर किसी ने गलत टिपण्णी की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें