ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

अमित शाह की स्वस्थ कामना नहीं करने पर घिरे सुशील मोदी, RJD ने कहा.. शाह से जलते हैं डिप्टी सीएम

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जैसे ही कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई तो बीजेपी के नेता उनको जल्द ही ठीक होने की कामना करने लगे. इसके लेकर कई नेताओं ने ट्वीट किय

अमित शाह की स्वस्थ कामना नहीं करने पर घिरे सुशील मोदी, RJD ने कहा.. शाह से जलते हैं डिप्टी सीएम
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जैसे ही कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई तो बीजेपी के नेता उनको जल्द ही ठीक होने की कामना करने लगे. इसके लेकर कई नेताओं ने ट्वीट किया, लेकिन बिहार बीजेपी के सीनियर नेता और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भूल गए. जिसके बाद वह विपक्ष के निशाने पर आ गए. 

तेजस्वी यादव ने इसको लेकर सुशील कुमार मोदी को घेरा और कहा कि सुशील मोदी अमित शाह से जलते हैं. इसके कारण ही वह शाह के ठीक होने की कामना भी नहीं किए. लेकिन मैं उनको जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. तेजस्वी यादव ने रविवार को भी ट्वीट करते हुए लिखा भगवान से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. लेकिन सुशील मोदी शाह को भूल गए.  जबकि बिहार के कई नेता और मंत्री ने ट्वीट कर भगवान से अमित शाह के जल्द ठीक होने की कामना की. 

शाह को हुआ कोरोना

रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. तबीयत थोड़ा खराब होने के बाद टेस्ट कराया था. जिसके बाद उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.अमित शाह ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दिया है. शाह ने कहा कि ''कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं.''



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें