ब्रेकिंग
इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गएइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए

सुशील मोदी ने 2 दिन में ही खाली कर दिया सरकारी आवास, सरकार से नया घर मिलने का नहीं किया इंतजार

PATNA: पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने दो दिनों के भीतर ही अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है. हालांकि वे सीनियर एमएलसी और पूर्व डिप्टी सीएम हैं. लिहाजा उन्हें बड़ा सरकार

सुशील मोदी ने 2 दिन में ही खाली कर दिया सरकारी आवास, सरकार से नया घर मिलने का नहीं किया इंतजार
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने दो दिनों के भीतर ही अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है. हालांकि वे सीनियर एमएलसी और पूर्व डिप्टी सीएम हैं. लिहाजा उन्हें बड़ा सरकारी घर मिल सकता है लेकिन सुशील मोदी ने सरकार से नया घर मिलने का इंतजार किये बगैर बंगला खाली कर दिया. 

आज खाली किया बंगला

सुशील मोदी को डिप्टी सीएम के नाते 5, देशरत्न मार्ग का सरकारी बंगला मिला हुआ था. सरकार ने इस बंगले को डिप्टी सीएम के लिए कर्णांकित किया हुआ है. ये वही बंगला है जिसको लेकर तेजस्वी यादव से बड़ा विवाद हुआ था. तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम रहते ये बंगला मिला था. लेकिन पद से हटने के बाद भी उन्होंने बंगला खाली करने से इंकार कर दिया था. लंबे केस-मुकदमे के बाद तेजस्वी ने ये बंगला खाली किया था और सुशील मोदी वहां शिफ्ट हुए थे.

बड़े बंगले के हकदार हैं सुशील मोदी

सुशील मोदी अभी भी बिहार विधान परिषद में बीजेपी विधायक दल के नेता हैं. वे सीनियर विधान पार्षद और पूर्व डिप्टी सीएम हैं. ऐसे में वे बड़े सरकारी बंगले के हकदार हैं. लेकिन सरकार बने दो दिन ही हुए हैं और ऐसे में उन्हें कोई नया बंगला अलॉट नहीं किया जा सका है. मोदी ने नये बंगले का इंतजार किये बगैर पुराना घर खाली कर दिया.  वैसे भी सुशील मोदी अपने सरकारी बंगले में रहते नहीं थे. वे हमेशा से राजेंद्रनगर स्थित अपने पैतृक आवास में रहते आये हैं. सरकारी बंगले से वे सरकारी काम निपटाने के साथ साथ लोगों से मुलाकात करते थे. 

तारकिशोर प्रसाद को मिल सकता है बंगला

सरकारी सूत्रों के मुताबिक 5 देशरत्न मार्ग का बंगला नये डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को मिल सकता है. हालांकि कैबिनेट में दो डिप्टी सीएम हैं लेकिन तारकिशोर प्रसाद सीनियर डिप्टी सीएम हैं. शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने दूसरी डिप्टी सीएम रेणू देवी से पहले शपथ ली थी. लिहाजा उन्हें ही ये बंगला दिया जा सकता है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें