ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

सुशांत की मौत पर बंद हो सियासत, पप्पू बोले.. कोर्ट की मॉनिटरिंग के बिना निष्पक्ष जांच संभव नहीं

ARA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच से पप्पू यादव संतुष्ट नहीं हैं। पप्पू यादव ने हाईकोर्ट के जज की मॉनिटरिंग में जांच की

सुशांत की मौत पर बंद हो सियासत, पप्पू बोले.. कोर्ट की मॉनिटरिंग के बिना निष्पक्ष जांच संभव नहीं
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ARA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच से पप्पू यादव संतुष्ट नहीं हैं। पप्पू यादव ने हाईकोर्ट के जज की मॉनिटरिंग में जांच की मांग की है। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष का कहना है कि सुशांत की मौत पर सियासत बंद होनी चाहिए और निष्पक्ष जांच पूरी होनी चाहिए।


पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह के श्रद्धांजलि समारोह में हिस्सा लेने आरा पहुंचे पप्पू यादव अब CBI अफसर की भूमिका पर ही सवाल खड़ा करने लगे हैं. उनका कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत की लाश पर राजनीति का विचित्र नाटक किया जा रहा है। पप्पू यादव ने कहा कि 'सुशांत की मौत के पीछे कई पार्टियों के नेता भी शामिल हैं। इसके अलावा अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोग भी इस हत्याकांड के पीछे हैं। सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के पीछे किसका हाथ है, इसकी भी अच्छे से जांच होनी चाहिए. इस केस में रिया चक्रवर्ती को केंद्रित किया जा रहा है, जबकि सुशांत की मौत के पीछे कई बड़ी मछलियां हैं।।पप्पू यादव ने कहा कि मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री में गैंग से आजादी चाहता हूँ।



पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत की मौत के बाद ही लगातार इस केस की जाँच सीबीआई द्वारा कराने की मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि डेढ़ महीने तक सरकार कहां थी. क्या सबूत मिटाने की कोशिश की गई. सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों को बचाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि पटना हाईकोर्ट के जज की मॉनिटरिंग में इस केस की जांच होनी चाहिए. इतना ही नहीं 3 महीने के भीतर हत्यारों को सलाखों के पीछे डालना चाहिए।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें