ब्रेकिंग
पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

सोशल मीडिया को लेकर तुगलकी फरमान पर सियासत गरमाई, डिप्टी सीएम ने फैसले को सही बताया, विपक्ष ने अभिव्यक्ति पर हमला बोला

PATNA : सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर सरकार ने जो आदेश जारी किया उस पर सियासत गरमा गई है. सत्ता पक्ष के लोग लगातार सरकार के इस फैसले को सही ठहरा रहे हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने

सोशल मीडिया को लेकर तुगलकी फरमान पर सियासत गरमाई, डिप्टी सीएम ने फैसले को सही बताया, विपक्ष ने अभिव्यक्ति पर हमला बोला
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर सरकार ने जो आदेश जारी किया उस पर सियासत गरमा गई है. सत्ता पक्ष के लोग लगातार सरकार के इस फैसले को सही ठहरा रहे हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा है कि सोशल मीडिया पर जिस तरह से अवांछित टिप्पणी की जाती है उसे लेकर सरकार ने बेहद सही फैसला उठाया है.

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने भी सरकार के इस फैसले को सही ठहराते हुए कहा है कि ऐसे फैसले का इंतजार लंबे अरसे से किया जा रहा था और अब सरकार ने सकारात्मक दिशा में कदम उठाया है.

 जबकि विपक्ष में बैठे लोगों ने सरकार के इस फैसले को अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया है. राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग भले ही इसे सही फैसला बताएं लेकिन हकीकत यही है कि सरकार घबरा गई है. आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा है कि सोशल मीडिया पर सही टिप्पणी की जा रही है या गलत इसे कौन तय करेगा. मनोज झा ने कहा कि सरकार बिहार की जमीन पर तालिबान का सृजन करने की कोशिश की जा रही.

कांग्रेसनल श्री प्रेमचंद मिश्रा ने कहा है कि सरकार का यह फैसला बता रहा है कि वह कितनी घबराई हुई है. सरकार के फैसलों के खिलाफ उठने वाले सवालों को दबाने के लिए सरकार ने इस तुगलकी फरमान को निकाला है. उधर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान का कहना है कि दंगाई विचारधारा वाले लोगों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें