ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

‘संसद की सुरक्षा में चूक गंभीर मसला.. इसे हल्के में ना लें’ तेजस्वी बोले- सदन में आकर जवाब दें शाह

PATNA: बीते 13 दिसंबर को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर देश की सियासत गर्म है। एक तरफ जहां विपक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इसपर सदन में जव

‘संसद की सुरक्षा में चूक गंभीर मसला.. इसे हल्के में ना लें’ तेजस्वी बोले- सदन में आकर जवाब दें शाह
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बीते 13 दिसंबर को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर देश की सियासत गर्म है। एक तरफ जहां विपक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इसपर सदन में जवाब मांग रहा है तो वहीं दूसरी तरह केंद्र की सरकार इसपर कोई जवाब देने को तैयार नहीं है। संसद की सुरक्षा में हुई चूक को तेजस्वी ने गंभीर बताया है और कहा है कि सरकार इसे हल्के में न ले।


तेजस्वी यादव ने कहा कि संसद की सुरक्षा में चूक हुई है केंद्र सरकार अपनी जिम्मेवारी से बच नहीं सकती है। सुरक्षा में कहां से चूक हुई इसको जानने की जरूरत है। आगे इस तरह की घटना नहीं हो इसके लिए सजग रहना होगा। भारत सरकार को इसपर ध्यान देने की जरूरत है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अन्य सांसदों को अपेक्षा है कि वे इसपर सदन में आकर अपनी बात रखें। उन्हें बताना चाहिए कि कहां और किसके लापरवाही से इतनी बड़ी घटना हो गई।


सुरक्षा में चूक हुई है, जो एक गंभीर मसला है और इसे हल्के में लेने की जरुरत नहीं है। जिसकों देश का सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है और देशभर के जनप्रतिनिधि वहां रहते हैं। सबसे अधिक सुरक्षा जिस जगह पर रहती है। ये सबकुछ रहने के बावजूद अगर सुरक्षा में चूक हुई है तो कहीं न कहीं से मामला बहुत ही गंभीर है। लोगों को राजनीति को अलग रखकर इस गंभीर विषय पर ध्यान देने की जरुरत है। 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें