ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

मंत्री महेश्वर हजारी की होगी छुट्टी? समस्तीपुर में बोले नीतीश..मेरे उम्मीदवार के खिलाफ कोई दाएं-बाएं करेगा तो चुनाव के बाद उससे मुक्ति ले लेंगे

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विधायक को ही चेताया। कहा कि अगर मेरे उम्मीदवार के खिलाफ कोई बाए-दाए करेगा तो चुनाव के बाद उससे मुक्ति ले लेंगे। समस्तीपुर

मंत्री महेश्वर हजारी की होगी छुट्टी? समस्तीपुर में बोले नीतीश..मेरे उम्मीदवार के खिलाफ कोई दाएं-बाएं करेगा तो चुनाव के बाद उससे मुक्ति ले लेंगे
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विधायक को ही चेताया। कहा कि अगर मेरे उम्मीदवार के खिलाफ कोई बाए-दाए करेगा तो चुनाव के बाद उससे मुक्ति ले लेंगे। समस्तीपुर के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश्वर हजारी के बारे में उन्होंने यह बातें कही। हालांकि नीतीश कुमार ने बिना नाम लिये महेश्वर हजारी को चेताया। 


दरअसल समस्तीपुर लोकसभा सीट पर जनता दल यूनाइटेड के दो मंत्रियों के बेटा-बेटी चुनाव लड़ रहे हैं। एनडीए गठबंधन से चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास से बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी चुनाव लड़ रही है तो वही सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी कांग्रेस की टिकट पर समस्तीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी की बिटिया शांभवी चौधरी के पक्ष में समस्तीपुर के कल्याणपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि "हमलोग एक साथ रहे हैं एक साथ रहेंगे काम करते रहेंगे कोई बाई दाई हमलोगों के उम्मीदवार के खिलाफ यहां पर गड़बड़ कोई कर रहा है तो चुनउवा के बाद उससे मुक्ति ले लेंगे"


चौथे चरण में 13 मई को समस्तीपुर सुरक्षित और उजियारपुर लोकसभा सीट पर मतदान होना है । समस्तीपुर सुरक्षित सीट से एनडीए एलजेपी आर प्रत्याशी शांभवी चौधरी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए सीएम नीतीश कुमार समस्तीपुर पहुंचे । जंहा कल्याणपुर प्रखंड के कालाजार मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया । 


इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी , अशोक चौधरी , राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर , एमएलसी डॉ तरुण कुमार सहित एनडीए गठबंधन के कई नेता मौजूद रहे । लेकिन उसे मंच पर स्थानीय जेडीयू विधायक और मंत्री महेश्वर हजारी नदारत दिखे।गौरतलब है कि जब से महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा सीट से कॉंग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। महेश्वर हजारी पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में शरीक नही हो रहे है।


यह भी चर्चा है कि जेडीयू में रहते हुए वे गठबंधन धर्म का पालन नही कर पर्दे के पीछे से अपने पुत्र सन्नी हजारी के लिए माहौल भी बनाने का काम कर रहे है।नीतीश की  जनसभा के दौरान भी कई वक्ताओं ने इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की।सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने लोगों से एनडीए उम्मीदवार शाम्भवी चौधरी को वोट देने की अपील की । इस दौरान मंत्री महेश्वर हजारी का बिना नाम लिए कहा कि चुनाव में जो गड़बड़ कर रहा है । चुनाव के बाद उससे मुक्ति ले लेंगे। 





इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें