ब्रेकिंग
बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

सदन में कोरोना को लेकर खूब हुई चर्चा, मंत्री ने BJP MLC का मेडिकल चेकअप कराने की कही बात

PATNA : बिहार विधान परिषद में आज कोरोना वायरस को लेकर खूब चर्चा हुई। दरअसल विधान परिषद में एमएलसी सच्चिदानंद राय मास्क लगाकर पहुंच गए थे। सदन की कार्यवाही के दौरान भी उन्होंने

सदन में कोरोना को लेकर खूब हुई चर्चा, मंत्री ने BJP MLC का मेडिकल चेकअप कराने की कही बात
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधान परिषद में आज कोरोना वायरस को लेकर खूब चर्चा हुई। दरअसल विधान परिषद में एमएलसी सच्चिदानंद राय मास्क लगाकर पहुंच गए थे। सदन की कार्यवाही के दौरान भी उन्होंने मास्क लगाए रखा। सच्चिदानंद राय को देखकर संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार सदन में उठ खड़े हुए और उन्होंने इस तरह आसन का ध्यान खींचा। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि उन्हें बीजेपी एमएलसी की सेहत की फिक्र हो रही है स्वास्थ्य मंत्री को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। 


संसदीय कार्य मंत्री के इतना कहते ही बीजेपी एमएलसी सच्चिदानंद राय सदन में उठ खड़े हुए. सच्चिदानंद राय ने कहा कि कोरोनावायरस को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से एडवाइजरी जारी की जा चुकी है, लगातार बिहार सरकार भी सतर्कता बरत रही है. लेकिन अब तक बिहार में जागरूकता और सुविधाओं के लिहाज से कोई पहल नहीं दिख रही है. बिहार में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को कम से कम मास्क बांटा जाना चाहिए.

हालांकि अपनी ही पार्टी के एमएलसी की बात नवल किशोर यादव को पसंद नहीं आई. नवल किशोर यादव ने कहा कि बिहार में जो समस्या नहीं है उसके बारे में बहुत पैनिक कराने की जरूरत नहीं है. नवल किशोर यादव ने कहा कि कई बार ऐसे मामलों में लोग घबरा जाते हैं. कोरोना वायरस को लेकर सदन में हो रही चर्चा के बीच स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भी सच्चिदानंद राय की सेहत पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि अगर माननीय सदस्य चाहेंगे तो उनका मेडिकल चेकअप कराने को तैयार हैं. बीजेपी के साथ ही  जागरूकता के लिहाज से इस गंभीर मुद्दे पर अन्य पार्षदों ने खूब हंसी मजाक किया.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें