ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

‘सदन के भीतर BJP अपना कुर्ता न फाड़ें.. तथ्यों के साथ बात रखें’ सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस की हिदायत

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज से शुरुआत हो रही है। पांच दिनों तक चलने वाले सत्र के दौरान विपक्षी दल सरकार को घेरने की हर संभव कोशिश करेंगे। एक तरफ जहां विपक्षी दल स

‘सदन के भीतर BJP अपना कुर्ता न फाड़ें.. तथ्यों के साथ बात रखें’ सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस की हिदायत
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज से शुरुआत हो रही है। पांच दिनों तक चलने वाले सत्र के दौरान विपक्षी दल सरकार को घेरने की हर संभव कोशिश करेंगे। एक तरफ जहां विपक्षी दल सदन के भीतर अपराध, जातीय गणना और शिक्षक बहाली को लेकर सरकार को घेरने के मूड में है तो वहीं सत्ताधारी दल भी विपक्ष का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी सदन में जनता के मुद्दों को उठाए सरकार उसके लिए तैयार है लेकिन सदन के भीतर विपक्षी सदस्य अपना कुर्ता न फाड़ें।


कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खा ने कहा है कि सरकार विपक्षी के सभी सवालों का जवाब देने के लिए तत्पर और पूरी तरह से तैयार है। सरकार चाहती है कि बीजेपी सदन के अंदर सवाल उठाए, जनता की चीजों को बाधित न करे। बीजेपी के सदस्य अपना कपड़ा न फाड़ें और अभद्र व्यवहार नहीं करें। सरकार विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है।


उन्होंने कहा कि बीजेपी झूठ और प्रोपेगेंडा के बुनियाद पर सरकार बनाती है और प्रपंच के बुनियाद पर चाहती है कि उसकी बातों का माना जाए लेकिन ऐसी बात नहीं हो सकता है। तथ्यों के आधार पर बीजेपी और विपक्ष जो सवाल करना है करें उसका जवाब उन्हें दिया जाएगा। वहीं जातीय गणना के आंकड़ों में मुसलमानों की संख्या पर अमित शाह के सवाल उठाने पर कांग्रेस विधायक ने कहा है बीजेपी हमेशा से डबल स्टैंडर्ड बाते करती रही है। तथ्यों के आधार पर जो रिपोर्ट आई उसे पेश किया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें