ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

रूपौली में JAP सुप्रीमो का जोरदार स्वागत, बोले पप्पू यादव..पूर्णिया बनेगा नंबर वन, सुधरेगा लोगों का जीवन

PURNEA: जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव की प्रणाम पूर्णिया अभियान का कारवां आज छठे दिन रूपौली प्रखण्ड जा पहुंचा, जहाँ पप्पू या

रूपौली में JAP सुप्रीमो का जोरदार स्वागत, बोले पप्पू यादव..पूर्णिया बनेगा नंबर वन, सुधरेगा लोगों का जीवन
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PURNEA: जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव की प्रणाम पूर्णिया अभियान का कारवां आज छठे दिन रूपौली प्रखण्ड जा पहुंचा, जहाँ पप्पू यादव दरगाहा, लहरौनी, डुब्बाटोल, गोखली टोला, गोढ़ीयारी, बालुटोला, मैनी, बसगढ़ा, चपहरी, तीनटेंगा, बनारसी चौक, गोड़ियर हाट, यादव टोला, संथाल टोला, तेलडीहा, धूसर, श्रीमत्ता, मेंहदी, बैरिया, डुमरी, सपहा, बघवा, टीकापट्टी में सघन जनसंपर्क कर आम जनता से मुलाकात की और उनसे उनकी समस्या से अवगत हुए. 


इस दौरान लोगों ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद देते हुए अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि नगर पंचायत में उनके पंचायत को शामिल करना परेशानी का सबब बन गया है. इस पर पप्पू यादव ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनता जो कर सरकार को देती है, उस हिसाब से उन्हें सुविधाएँ भी मिलनी चाहिए. 


उन्होंने यहाँ नगर पंचायत में आम पंचायत को शामिल करने के फैसले को गलत बताया और कहा कि यह अंधेर नगरी चौपट राजा से भी बद्दतर स्थिति है, क्यूंकि यहाँ 90 % लोगों को रोजी रोटी पर आफत है और सरकार की ओर से नगर पंचायत बनाकर बिजली जैसी मुलभुत सुविधाओं पर मोटी रकम वसूली जा रही है. आखिर गरीबों पर ही सरकार का अन्याय क्यों? पप्पू यादव ने कहा कि वे लोगों की परेशानी समझ रहे हैं और इसके समाधान का हर संभव प्रयास भी करेंगे. 


पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया लोकसभा देश का सबसे पिछड़ा क्षेत्र है, जिसे नंबर वन बनाने की जिम्मेदारी मैं लेता हूँ, बस आप इस बार नेता की जगह अपने बेटे पर भरोसा करें. पप्पू यादव ने कहा कि रूपौली प्रखण्ड से मेरा पुराना नाता रहा है. यहाँ हमेशा लोगों ने मुझे प्यार और दुलार दिया है. इसलिए मैं कहने आया हूँ कि पूर्णिया को नंबर वन बनाउंगा और यहाँ के लोगों का जीवन भी सुधरेगा. 


पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया की माटी का कर्ज हम अदा करने आये हैं. अगर पूर्णिया की जनता का आशीर्वाद इसी तरह बना रहा, तो हम पूर्णिया के हर एक घर की तस्वीर बदलने का काम करेंगे. यह मेरा संकल्प है. एक बेटे का प्रण है. उन्होंने कहा कि पूर्णिया के हर घर में आर्थिक समृद्धि आये, इसके लिए हमने पूरी योजना तैयार कर ली है. 


उन्होंने कहा कि जब आपने नेताओं को चुना तो उन्होंने आपकी सुध तक नहीं ली पांच साल. अब चुनाव आया है तो वे आयेंगे और विकास की बात करेंगे. लेकिन विकास का मतलब क्या होता है, यह उनसे पूछियेगा जरुर? 5 किलो अनाज विकास नहीं हो सकता. इसलिए नेताओं के झांसे में ना आकर अब अपने बेटे पर भरोसा करना है. उन्होंने कहा कि मैं एक बेटे की तरह पूर्णिया की सेवा करने आया हूँ. आपके प्यार को देखकर मैं आपको यकीन दिलाता हूँ कि अब पूर्णिया का हर घर समृद्ध होगा. यह मेरी प्रतिज्ञा है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें