ब्रेकिंग
बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार

काराकाट के चुनाव प्रचार में बार गर्ल की एंट्री, स्टेज पर लगा पवन सिंह का बैनर, कैची निशान के प्रचार गाने खूब लगे ठुमके

ROHTAS: काराकाट लोकसभा सीट पर 01 जून को अंतिम चरण में मतदान होने हैं। काराकाट हॉट सीट बना हुआ है। जहां गुरुवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीड

काराकाट के चुनाव प्रचार में बार गर्ल की एंट्री, स्टेज पर लगा पवन सिंह का बैनर, कैची निशान के प्रचार गाने खूब लगे ठुमके
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ROHTAS: काराकाट लोकसभा सीट पर 01 जून को अंतिम चरण में मतदान होने हैं। काराकाट हॉट सीट बना हुआ है। जहां गुरुवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर यही कहा जा सकता है कि अब चुनाव प्रचार में बार गर्ल की भी एंट्री हो गयी है। 


काराकाट लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए बार-गर्ल को बुलाया गया। चुनाव प्रचार में लेडी डांसरों का सहारा लिया गया। बार बालाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन इसे देखने पर पता चल रहा रहा है कि वायरल वीडियो में बार गर्ल मंच पर चुनाव प्रचार के गाने पर जमकर ठुमके लगा रही है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है वो 26 मई का बताया जा रहा है।


 मंच पर काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह का बैनर भी दिख रहा है और प्रचार गाने में कैची छाप जिंदाबाद का नारा लग रहा है। वायरल वीडियो काराकाट लोकसभा क्षेत्र के किस इलाके का है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन बैकग्राउंड में भोजपुरी के पावर स्टार के नाम से चर्चित पवन सिंह के चुनाव प्रचार का ऑडियो सुनाई दे रहा है। जिसके म्यूजिक पर लड़कियां नाच रही है और लोग भी ठुमके लगा रहे हैं। 


बता दें कि जब से भोजपुरी कलाकार पवन सिंह चुनाव मैदान में उतरे हैं तब से भोजपुरी से जुड़े गायक, डांसर, कलाकार सभी अपना-अपना परफॉर्म्स करते आ रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम मीडिया तक पवन सिंह के कार्यक्रम को कवर कर रही है लेकिन वही अब पवन सिंह के चुनाव प्रचार में 'बार-गर्ल' की एंट्री हो गयी। ऐसा पहली बार हुआ कि चुनाव प्रचार में बार गर्ल का इस्तेमाल किया गया। काराकाट में एक जून को मतदान होना है। 30 मई की शाम से यहां चुनाव प्रचार पूरी तरह से बंद हो जाएगी। लेकिन इसी बीच यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


बता दें कि काराकाट में एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा, माले के प्रत्याशी राजाराम सिंह मैदान में है। वही भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के बीच में निर्दलीय आने से अचानक काराकाट चर्चा में आ गया है। तेजी से इलाके में वोट का ध्रुवीकरण हो रहा है। काराकाट में त्रिकोणीय मुकाबला होने के बाद क्षेत्र में जबरदस्त तरीके से जातीय गोलबंदी भी देखी जा रही है। एनडीए, आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन के आमने-सामने की लड़ाई अब त्रिकोणीय बन गई है। लेकिन चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में बार गर्ल का वीडियो वायरल होना अपने में कई सवाल खड़ा करती है। 




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें