ब्रेकिंग
पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायलबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायलबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव

RJD ने चुनाव आयोग से धांधली की जताई आशंका, कहा.. बैलेट पेपर की जानकारी सभी राजनीतिक दलों को दें

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने धांधली का शक जताया है. इसको लेकर आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर पत्र सौंपा है. मनोज झा ने

RJD ने चुनाव आयोग से धांधली की जताई आशंका, कहा.. बैलेट पेपर की जानकारी सभी राजनीतिक दलों को दें
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने धांधली का शक जताया है. इसको लेकर आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर पत्र सौंपा है. 

मनोज झा ने कहा है कि चुनाव के दौरान जिन लोगों को बैलट पेपर दिया जा रहा है उसका पूरा डिटेल सभी राजनीतिक दलों को दी जाए. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दिए गए पत्र में राजद के तरफ से मनोज कुमार झा ने लिखा है चुनाव आयोग 80 साल से अधिक और कोरोना संक्रमित मतदाताओं के लिए बैलेट पेपर की व्यवस्था की है. हमें अंदेशा है कि सत्ताधारी दल इसमें धांधली कर सकती है. हमारी मांग है कि विधानसभा वार ऐसे मतदाताओं की सूची सभी राजनीतिक दलों को दिया जाए. ताकि दल के पोलिंग एजेंट इन प्रक्रियाओं में सहभागी हो सके .

मनोज झा ने लिखा है माननीय चुनाव आयोग से आग्रह है कि मतदान के बाद प्रति बूथ मतदान की कुल संख्या की सत्यापित कॉपी बूथ एजेंट को उपलब्ध कराई जाए. बीते वर्षों के अनुभव के आधार पर यह आवश्यक है कि मतगणना के समय ईवीएम में पड़े वोट और पोलिंग बूथ के वोट का मिलान किया जा सके. किसी भी विसंगति की स्थिति में पोलिंग बूथ के सत्यापित मतों को ही प्रमाणित माना जाए. चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का संरक्षक है. इसलिए इन तमाम बिंदुओं पर स्पष्ट निर्णय लें और आशंकाओं को दूर करने का कष्ट करें.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें