ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

लिपि सिंह और RCP सिंह पर तेजस्वी का बड़ा हमला, पैसे लेकर MLC बना रहे हैं आरसीपी सिंह, नीतीश बतायें कब करेंगे कार्रवाई

PATNA: बाढ़ की ASP लिपि सिंह के कल दिल्ली में जदयू MLC की गाडी से घुमने पर सियासी घमासान तेज होता जा रहा है. विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरसीपी सिंह और नीतीश कु

लिपि सिंह और RCP सिंह पर तेजस्वी का बड़ा हमला, पैसे लेकर MLC बना रहे हैं आरसीपी सिंह, नीतीश बतायें कब करेंगे कार्रवाई
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA: बाढ़ की ASP लिपि सिंह के कल दिल्ली में जदयू MLC की गाडी से घुमने पर सियासी घमासान तेज होता जा रहा है. विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा है कि अब ये साबित हो गया है कि RCP सिंह पैसे लेकर नेताओं को MLC का पद बांट रहे हैं. नीतीश जवाब दें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की उनकी नीति कहां चली गयी. https://www.youtube.com/watch?v=Taakh-0BVco https://www.youtube.com/watch?v=ze5g4DepDdg साबित हो गया RCP टैक्स का आरोप मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि RCP टैक्स का उनका आरोप सही साबित हो गया है.  दिल्ली में आर सी पी सिंह को जदयू  के एक विधान पार्षद ने अपनी गाड़ी दे रखी है. इस गाड़ी से आर सी पी सिंह ही नहीं बल्कि उनकी बेटी भी घूम रही हैं. इससे साफ हो गया कि विधान पार्षद ने टैक्स देकर MLC का पद मिला. तेजस्वी ने कहा कि आर सी पी सिंह की बेनामी संपत्ति का मामला खुल रहा  है. नीतीश दे जवाब तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मामले में नीतीश कुमार को जवाब देना चाहिये. क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की उनकी नीति सिर्फ लालू परिवार के लिए है क्या. क्या भ्रष्टाचार के लिए सिर्फ लालू परिवार को दोषी करार देकर कार्रवाई की जायेगी. नीतीश बतायें कि आर सी पी सिंह पर वे कब कार्रवाई कर रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि आर सी पी सिंह और लिपि सिंह के मामले में डिप्टी सीएम सुशील मोदी को भी प्रेस कांफ्रेंस करनी चाहिये. सुशील मोदी आज क्यों खामोश हैं.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें