ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बिहार के कुर्मी समाज पर तेलंगाना के CM की टिप्पणी को BJP ने शर्मनाक बताया, बोले ऋतुराज..दूसरे का DNA देखने से पहले अपने गिरेबान में झांके

PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने तेलंगाना के होने वाले कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के उस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है जिसमे उन्होंने बिहार के क

बिहार के कुर्मी समाज पर तेलंगाना के CM की टिप्पणी को BJP ने शर्मनाक बताया, बोले ऋतुराज..दूसरे का DNA देखने से पहले अपने गिरेबान में झांके
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने तेलंगाना के होने वाले कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के उस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है जिसमे उन्होंने बिहार के कुर्मी समाज के लोगों का डीएनए तेलंगाना के कुर्मी समाज से नीचा बताया है।


ऋतुराज ने कहा यह बहुत ही शर्म की बात है किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री इस तरह के बयान देते है। दूसरे के डीएनए में झांकने के पहले कांग्रेस पार्टी खुद अपने गिरेबान में झांक कर देखे।अब कांग्रेस पार्टी खुद सोच ले कि जब उन्ही के पार्टी के मुख्यमंत्री बिहार के लोगों पर अभद्र टिप्पणी करते है तो बिहार में कांग्रेस ,बिहार की जनता से किस मुंह से वोट मांगेंगे।


उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि अब नीतीश जी खुद बताए कि क्या एक ऐसी पार्टी के साथ वे खड़े होंगे जिनके मुख्यमंत्री ,नेता बिहार और बिहारवासियों के प्रति अपमान का बोध रखते है।


ऋतुराज ने कहा कि यह देश किसी जात का नही,किसी प्रांत का नही ,किसी कांग्रेस पार्टी का नही बल्कि यह देश हम सबका है। हर कोई जानता है कि सड़क बनने से लेकर आईटी तक ,बैंकिंग से लेकर सरकारी प्रशासन तक के कार्यों के निष्पादन में बिहारी की भागीदारी कितनी अहम है।


उन्होंने कहा की बिहार के लोग सौम्य और शांत स्वभाव के होते है मगर यह भी सत्य है कि अगर इस तरह की टिपण्णी से उनके अस्मिता पर सवाल उठाया जायेगा तो जान लीजिए बिहार के लोग मुहतोड़ जवाब देना भी अच्छी तरह जानते है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें