ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

जर्नलिस्ट सागरिका घोष को राज्यसभा भेजेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने चार उम्मीदवारों के नाम का एलान किया

DESK: राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारों के चयन में जुट गए है। इसी बीच ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने राज्यसभा के लिए अपने चार उम्

जर्नलिस्ट सागरिका घोष को राज्यसभा भेजेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने चार उम्मीदवारों के नाम का एलान किया
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारों के चयन में जुट गए है। इसी बीच ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने राज्यसभा के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।


टीएमसी ने जर्नलिस्ट सागरिका घोष को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। इसके साथ ही साथ तीन और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। टीएमसी की तरफ से सागरिका घोष के अलावा सुष्मिता देव, सांसद मो. नदीमुल हक और ममता बाला ठाकुर राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। टीएमसी ने सोशल मीडिया फ्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है।


अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर टीएमसी ने लिखा, 'हमें आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए सागरिका घोष, सुष्मिता देव, सांसद मो. नदीमुल हक और ममता बाला ठाकुर की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हम उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे हर भारतीय के अधिकारों के लिए अदम्य भावना और वकालत की तृणमूल की स्थायी विरासत को बनाए रखने की दिशा में काम करेंगे'।


बता दें कि सागरिका घोष पत्रकार और लेखिका हैं। वहींसुष्मिता देव टीएमसी सांसद रह चुकी हैं। साल 2021 में कांग्रेस छोड़कर वे टीएमसी में शामिल हो गई थीं, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था।वहीं नदीमुल हक भी राज्यसभा सांसद हैं। ममता ठाकुर मतुआ समुदाय से आती हैं। 2019 में उन्होंने बनगांव सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें