ब्रेकिंग
‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी

राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें आईजीआईएमएस में एडमिट कराया गया है। फागू चौहान अस्पताल क

राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें आईजीआईएमएस में एडमिट कराया गया है। फागू चौहान अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं। फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। दरअसल, पिछले 7 दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही है। दो दिनों से उन्हें तेज बुखार है। 




राज्यपाल की तबीयत से जुड़ी जो ताज़ा जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ गुरुवार की देर रात वे बेहोश हो गए थे। आनन-फानन में उन्हें पटना के आईजीआईएमएस में उन्हें एडमिट कराया गया। उनके इलाज के लिए डॉक्टर्स की टीम लगी हुई है। डॉक्टर ने ये भी बताया है कि फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। फिलहाल उनकी स्थिति में काफी सुधार है। 




फागू चौहान की जांच रिपोर्ट में पता चला कि उनके यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन है। उनका IGIMS में लगातार इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। हालांकि अभी उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर बताई गई है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें