ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, बोले- गांधी के देश में नहीं चलेगी तानाशाही

RANCHI: लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर बनी हुई है। झारखंड में शनिवार को कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, बोले- गांधी के देश में नहीं चलेगी तानाशाही
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर बनी हुई है। झारखंड में शनिवार को कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए और संकल्प सत्याग्रह के जरिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में बड़ी संख्या में कांग्रेसी जमा हुए और राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जनकर नारेबाजी की। इस सत्याग्रह में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बधू तिर्की मौजूद रहे। वहीं सत्याग्रह में टाना भगत समाज के लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश में जिस तरह के हालात हैं उससे अब उभरने के लिए कांग्रेस राजधानी से लेकर पंचायत स्तर तक प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट रही है लेकिन कांग्रेस ऐसा कभी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान को बचाने के लिए किसी भी तरह के आंदोलन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता इतनी जल्दबाजी में खत्म की गई, जैसे अगर देर होता तो कोई बड़ा नुकसान भाजपा को उठाना पड़ सकता था। राहुल गांधी को सदन में बोलने से रोका जा रहा था, उनकी आवाज को बंद कर दिया जा रहा था लेकिन अब वे सड़क पर बोलेंगे। राहुल गांधी के साथ आज पूरा देश खड़ा है। आने वाले दिनों में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।


वहीं झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि भाजपा के लोग राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर सदन में सवाल पूछने से रोक सकते है लेकिन कांग्रेस अब सड़क पर आवाज़ उठाएगी। राहुल गांधी ने यही पूछा था कि आखिर अडानी और PM का क्या रिश्ता है। अडानी की संपत्ति की जांच JPC से क्यों ना कराया जाए लेकिन इसका जवाब देने से बचने के लिए उनकी सदस्यता ही खत्म कर दी गई। भाजपा गांधी नाम से ही डरती है। वह तानाशाही के जरिये देश को चलाना चाहती है लेकिन यह देश गांधी का है यहां इनकी तानाशाही नहीं चलने दिया जाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें