ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Rahul Gandhi Bihar visit: राहुल गांधी के दौरे से पहले छात्रों को लौटाया जा रहा, कांग्रेस का पुलिस पर गंभीर आरोप

Rahul Gandhi Bihar visit: राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि छात्रों को कार्यक्रम में शामिल होने से रोका जा रहा है और पुलिस उन्हें वापस भेज रही है। इसे लेकर शिक्षा न्याय अभियान पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Ambedkar Hostel, NSUI, Darbhanga, Student Rights, Degree Delay, सरकारी नौकरी, Rahul Gandhi Bihar Visit LIVE, बिहार कांग्रेस, प्रशासनिक विवाद, जन संवाद, Youth Employment Campaign
राहुल गाँधी की शिक्षा न्याय संवाद
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Rahul Gandhi Bihar visit: 15 मई से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में "शिक्षा न्याय संवाद" की शुरुआत कर दी है। यह अभियान युवाओं को समय पर डिग्री, योग्यता के आधार पर नौकरी और शिक्षा ऋण से राहत दिलाने के वादे के साथ शुरू हुआ है। बिहार कांग्रेस ने इस पहल को छात्रों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर जोरदार प्रचार किया है और एक मिस्ड कॉल या वेबसाइट के ज़रिए अभियान से जुड़ने का निमंत्रण भी दिया है।


बिहार कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि अब छात्रों को समय पर डिग्री और पक्की नौकरी मिलेगी! अब कर्ज़ नहीं, काबिलियत पर मिलेगा हक़! आइए, इस बदलाव का हिस्सा बनिए! मिस्ड कॉल दें - 99110 414 24 या जाएं: naukrido.in पर।


आंबेडकर छात्रावास में कार्यक्रम को नहीं मिली मंजूरी

राहुल गांधी का दलित छात्रों से संवाद कार्यक्रम दरभंगा के मदारपुर स्थित आंबेडकर छात्रावास में होना था, लेकिन जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिल पाई। एनएसयूआई द्वारा मांगी गई इजाज़त को जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार ने अस्वीकार कर दिया। डीएम राजीव रोशन ने बताया कि छात्रावास का स्वामित्व कल्याण विभाग के पास है, और वहां किसी भी कार्यक्रम की मंजूरी संबंधित पदाधिकारी द्वारा दी जाती है।

मुद्दे पर राजनीति गरमाई

बिहार कांग्रेस ने इस निर्णय को छात्र संवाद को दबाने की साजिश बताया है, वहीं प्रशासन ने इसे नियमों का पालन बताया। अब यह मामला एक शिक्षा अधिकार बनाम प्रशासनिक बाधा के रूप में उभरकर सामने आया है।


टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें