ब्रेकिंग
EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन को ED का समन, इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

DESK: पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के पूर्व सांसद मो. अजहरुद्दीन मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की रडार पर आ गए हैं। ईडी ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले म

पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन को ED का समन, इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के पूर्व सांसद मो. अजहरुद्दीन मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की रडार पर आ गए हैं। ईडी ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अजहरुद्दीन को समन भेजकर पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया है। 20 करोड़ रुपए की हेराफेरी के मामले में आजहरुद्दीन को आज ही यानी गुरुवार को ईडी के समक्ष पेश होना है।


दरअसल, साल 2019 में मो. अजहरुद्दीन को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया था लेकिन साल 2021 में कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्हें एचसीए का अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था। फंड की हेराफेरी के आरोप में उनके खिलाफ ईडी ने एक्शन लिया था और एचसीए के अधिकारियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।


हैदराबाद के उप्पल में राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के लिए डीजल जनरेटर, अग्निशमन प्रणाली और कैनोपी की खरीद के लिए आवंटित 20 करोड़ रुपए की कथित हेराफेरी की गई थी। केस दर्ज करने के बाद ईडी ने तेलंगाना में 9 जगहों पर छापेमारी की थी और कई अहम दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों को बरामद किया था। इसी मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने अजहरुद्दीन को नोटिस फेजकर ईडी दफ्तर बुलाया है।


बता दें कि क्रिकेट की पारी खेलने के बाद मो. अजहरुद्दीन साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद सीट से सांसद चुने गए थे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में वह राजस्थान से चुनाव मैदान में उतरे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें