ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

पूर्व सांसद विजय सिंह यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर, BJP और HAM ने जताया शोक

PATNA: पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद विजय सिंह यादव के निधन से राजनितिक गलियारों में शोक की लहर है। पूर्व सांसद विजय सिंह यादव के निधन पर बीजेपी ने शोक जताया है। बीजेप

पूर्व सांसद विजय सिंह यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर, BJP और HAM ने जताया शोक
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद विजय सिंह यादव के निधन से राजनितिक गलियारों में शोक की लहर है। पूर्व सांसद विजय सिंह यादव के निधन पर बीजेपी ने शोक जताया है। बीजेपी ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। बिहार बीजेपी ने ट्वीट कर लिखा कि "पूर्व सांसद विजय सिंह यादव जी को बिहार भाजपा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।उनके निधन से सामाजिक और राजनैतिक जगत को गहरा आघात लगा है। भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं" ॐ शांति!



पूर्व सांसद और दानापुर के नेता विजय सिंह यादव ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। दानापुर के ही एक नर्सिंग होम में उन्हें भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह कोरोना से जंग हार गए। पिछले साल उनके छोटे भाई राजकिशोर यादव की भी कोरोना से मौत हो गई थी। BJP नेता विजय सिंह यादव के निधन के बाद दानापुर में कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर है।


पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व विधायक विजय सिंह यादव के निधन पर हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा कि विजय सिंह यादव जी के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनके आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।




पूर्व सांसद विजय सिंह यादव साल 1996 में पहली बार भाजपा से दानापुर के विधायक चुने गए। इसके बाद विजय सिंह यादव 2000 में राज्यसभा के लिए बतौर सांसद चुने गए। तब से लगातार राजनीतिक में यह सक्रिय रहे हैं। वे भाजपा के अलावा राजद और कांग्रेस में भी रह चुके थे। पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के भी कभी करीबी माने जाते थे।












इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें