ब्रेकिंग
बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्तावयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियाबिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्तावयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्णिया पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

PURNEA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिन के दौरे पर बिहार पहुंच चुके हैं। शाह के पूर्णिया पहुंचते ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। अमित शाह आज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्णिया पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PURNEA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिन के दौरे पर बिहार पहुंच चुके हैं। शाह के पूर्णिया पहुंचते ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। अमित शाह आज सीमांचल के पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह वे किशनगंज चले जाएंगे। किशनगंज में अमित शाह की शाम चार बजे बिहार बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ बैठक होनी है। जबकि कल यानी 24 सितंबर को अमित शाह सुभाष पल्ली स्थित मां काली के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वे सेना के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 





अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर एक तरफ जहां पार्टी के नेताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है तो वहीं, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह जगह पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। सीमा क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जा रही है। आज की बात करें तो अमित शाह को तीन कार्यक्रम में शामिल होना है जबकि 24 सितंबर को शाह का चार कार्यक्रम है।




किशनगंज में शाम 4 बजे माता गुजरी विश्वविद्यालय में वे बिहार बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जबकि शाम पांच बजे बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। 24 सितंबर को सुबह 9:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री किशनगंज स्थित सुभाष पल्ली में मां काली के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वे 10:30 बजे एसएसबी कैंपस बीओपी का दौरा करेंगे और भवन का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12 बजे अमित शाह BSF कैंप में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जबकि 3:30 बजे माता गुजरी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम ‘सुन्दर सुभूमी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें