ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

प्रत्यय अमृत के आते ही स्वास्थ्य विभाग में खेल हुआ शुरू, कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ी, लेकिन मरीजों की संख्या हो गई फिक्स

PATNA: कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कोरोना को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है. मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में नए प्रधान सचिव के आते ही खेल शुरू हो गया है. चुनाव

प्रत्यय अमृत के आते ही स्वास्थ्य विभाग में खेल हुआ शुरू, कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ी, लेकिन मरीजों की संख्या हो गई फिक्स
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कोरोना को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है. मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में नए प्रधान सचिव के आते ही खेल शुरू हो गया है. चुनाव कराने के लिए मरीजों की संख्या छिपायी जा रही है.

 मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार कोरोना जांच में घपला कर रही है. स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव के बदलते ही कौन सा जादू हो गया है कि अचानक कोरोना मरीजों की टेस्टिंग बढ़ गई है. जब कोरोना टेस्टिंग अधिक हो गई है तो फिर कोरोना के मिल रहे नए मरीजों की संख्या क्यों फिक्स कर दी गई है. चुनाव आयोग से हालात छुपाने की कोशिश हो रही है. 

अपने स्वार्थ के लिए चुनाव चाहते हैं नीतीश

मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार को विधानसभा चुनाव में हार का डर सता रहा है. यही कारण है कि वह हर हाल में विधानसभा का चुनाव कराना चाहते हैं. लेकिन कांग्रेस लोगों की जान को खतरे में डाल चुनाव नहीं होने देगी.हमारी पार्टी का भी साफ स्टैंड है. जनता के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए. कोरोना काल में चुनाव नहीं हो.  मिश्रा ने एनडीए में विवाद में पर कहा कि एनडीए में बिखराव हमारे लिए सुनहरा अवसर बन सकता है. 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें