PATNA : बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गुहार लगायी है कि बिहार के 12 करोड़ लोगों को कोरोना वायरस के कहर से बचा लीजिए। उन्होनें बिहार के डॉक्टरों का वीडियो ट्वीट कर सरकार को आईना भी दिखाया है।
तेजस्वी ने इस वीडियो को अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि देश को 56 सांसद (50 NDA) देने वाले बिहार का इतना बुरा हाल है कि डाक्टर्स को Video बनाकर मदद की गुहार करनी पड़ रही है। मैं @narendramodiजी,@drharshvardhan जी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूँ कि डॉक्टरों को जाँच-उपचार के उचित उपकरण मुहैया करा कृपया 12 करोड़ बिहारियों को बचा लीजिए।
देश को 56 सांसद (50 NDA) देने वाले बिहार का इतना बुरा हाल है कि डाक्टर्स को Video बनाकर मदद की गुहार करनी पड़ रही है। मैं @narendramodi जी, @drharshvardhan जी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूँ कि डॉक्टरों को जाँच-उपचार के उचित उपकरण मुहैया करा कृपया 12 करोड़ बिहारियों को बचा लीजिए pic.twitter.com/UhHwAvomWT
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 30, 2020
तेजस्वी ने जो वीडियो ट्वीट किया है वो बिहार के एक बड़े सरकारी अस्पताल का है जिसमें डॉक्टर्स ओटी के अंदर अपने सहकर्मियों के साथ सैनिटाइजर, मास्क और ग्लब्स के लिए गुहार लगा रही हैं।इस वीडियो में डॉक्टरों का यह कहना है कि वो गाइनोकॉलॉजी विभाग में कार्यरत हैं इस कारण उन्हें पीपी कीट आदि मुहैया नहीं कराया गया है और न ही सही ढंग का मास्क या फिर सैनिटाइजर मिल पाया है।



