ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

‘बड़ा खिलाड़ी बनते थे, उनका खेल अब खत्म हो गया’ विधायकों की टूट पर विजय सिन्हा का तेजस्वी पर तीखा तंज

PATNA: महागठबंधन में हुई विधायकों की टूट को लेकर बिहार की सियासत गर्म है। एक तरफ जहां कांग्रेस और आरजेडी बीजेपी पर विधायकों को तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं बीजेपी का कहा है क

‘बड़ा खिलाड़ी बनते थे, उनका खेल अब खत्म हो गया’ विधायकों की टूट पर विजय सिन्हा का तेजस्वी पर तीखा तंज
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: महागठबंधन में हुई विधायकों की टूट को लेकर बिहार की सियासत गर्म है। एक तरफ जहां कांग्रेस और आरजेडी बीजेपी पर विधायकों को तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं बीजेपी का कहा है कि नेतृत्व की नाकामी के कारण विपक्षी दलों के विधायक पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी पर तंज करते हुए कहा है कि जो लोग खिलाड़ी बनते थे उनका खेल अब खत्म हो चुका है।


डिप्टी सीएम विजयसिन्हा ने कहा है कि इन लोगों के पास अब कोई मुद्दा नहीं है इसीलिए ये लोग अनाप शनाप विलाप कर रहे हैं। विपक्ष का कमजोर होना काफी दुखद है। इनके विधायकों को नेतृत्व पर विश्वास नहीं है। ये लोग खेला करने की बात कहते थे और खुद झमेला में पड़ गए हैं। ये लोग हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे थे। जदयू बीजेपी के विधायकों को लगातार ये लोग लालच दे रहे थे लेकिन हम लोग अपनी पार्टी के साथ निष्ठा से हैं।


उन्होंने दावा किया है कि अभी और भी विधायक बीजेपी में आयेंगे। आरजेडी और कांग्रेस के विधायकों को अपने नेतृत्व पर भरोसा ही नहीं है। ऐसे में वे तो भागेंगे ही। इन लोगों ने बिहार का अपमान किया है और बिहार को गाली बना दिया था, जिसे हम लोग ठीक करेंगे और बिहार का मान बढ़ायेंगे। पाला बदलने वाले विधायकों की सदस्यता खत्म होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि NDA अभी बड़ी ताकत हो गई है। अब तो सबलोग आ गए हैं, उपचुनाव होगा तो सब पता चल जाएगा।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें