ब्रेकिंग
‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट

सदन में बदले तेवर के साथ नजर आएंगे तेजस्वी, नीतीश सरकार को एक्सपोज करने की तैयारी

PATNA : बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में बदले तेवर के साथ नजर आएंगे। तेजस्वी यादव ने सदन के अंदर सरकार को एक्सपोज करने की पूरी तैयारी कर रखी है। लगभग महीने भर

सदन में बदले तेवर के साथ नजर आएंगे तेजस्वी, नीतीश सरकार को एक्सपोज करने की तैयारी
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में बदले तेवर के साथ नजर आएंगे। तेजस्वी यादव ने सदन के अंदर सरकार को एक्सपोज करने की पूरी तैयारी कर रखी है। लगभग महीने भर चलने वाले लंबे बजट सत्र के दौरान नीतीश सरकार पर तेजस्वी चुन-चुन कर निशाना साधेंगे। तेजस्वी की कोशिश सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर सरकार को घेरने की होगी। 


विधानसभा के पिछले सत्र में तेजस्वी यादव सदन की कार्यवाही दूर नजर आए थे। तेजस्वी यादव मानसून सत्र के दौरान केवल एक दिन सदन की बैठक में शामिल हुए थे। लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की बुरी हार के बाद तेजस्वी सदमे में थे। हार का असर तेजस्वी के मनोबल पर साफ तौर पर देखने को मिला था हालांकि मानसून सत्र बहुत छोटा था बावजूद इसके तेजस्वी ने इससे दूरी बनाए रखी। अब तेजस्वी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुके हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने बेरोजगारी हटाओ यात्रा की शुरुआत की है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि सदन के अंदर भी सरकार को जमकर घेरेंगे। 


तेजस्वी यादव इस बात को बखूबी समझते हैं कि सरकार को सदन के अंदर घेरने के लिए अब उन्हें इससे बड़ा मौका नहीं मिलेगा। बजट सत्र की लंबी अवधि में सरकार की विफलताओं को उजागर करने से जनता के बीच भी तेजस्वी बड़ा मैसेज दे सकेंगे। बजट सत्र के बाद आने वाला मानसून सत्र बेहद छोटा होगा और उसके बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। जाहिर है तेजस्वी यादव बजट सत्र की बैठकों में अपना पूरा वक्त देंगे। बेरोजगारी हटाओ यात्रा का कार्यक्रम भी उसी दिन तय किया जा रहा है जिस दिन विधानसभा की कार्यवाही नहीं होगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें