ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

‘4 जून के बाद बड़ा फैसला ले सकते हैं चाचा जी’ : तेजस्वी यादव का दावा ; फिर से पलटी मारेंगे नीतीश?

PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा कर दिया है। तेजस्वी ने दावा किया है कि चार जून को जैसे ही चुनाव के नतीजे सामने आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

‘4 जून के बाद बड़ा फैसला ले सकते हैं चाचा जी’ : तेजस्वी यादव का दावा ; फिर से पलटी मारेंगे नीतीश?
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा कर दिया है। तेजस्वी ने दावा किया है कि चार जून को जैसे ही चुनाव के नतीजे सामने आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ा फैसला ले सकते हैं। तेजस्वी ने इशारो-इशारों में कह दिया है कि बिहार की सियासत में चार जून के बाद फिर से बड़ी उलटफेर हो सकती है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव में मतदाताओं के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने के लिए तमाम सियासी दलों की तरफ से एक के बाद एक दावे किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां बीजेपी और एनडीए दावा कर रहे हैं कि देश में 400 से अधिक सीटें हासिल कर केंद्र में एनडीए की सरकार बनाएंगे, वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन का दावा है कि देश में अगली सरकार इंडी गठबंधन की बनने जा रही है। 


आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने दावा किया है कि देश में चार जून के इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही। लालू के इस दावे के ठीक बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव ने दूसरा दावा कर दिया। तेजस्वी ने दावा किया है कि चुनाव के नतीजे आने के साथ ही नीतीश कुमार एक बार फिर से पलटी मारकर महागठबंधन के साथ आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चार जून के बाद किसी भी वक्त बड़ा फैसला ले सकते हैं। 


पीएम मोदी के यह कहने पर कि चार जून के बाद देश में नया दौर शुरू हो जाएगा, पर तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी सफाचट हो जाएगी। ऐसे में प्रधानमंत्री सही ही बोल रहे हैं कि नया दौर आएगा। जहां तक चार जून के बाद की बात है, हमारे चाचा पिछड़ों की राजनीति और अपनी पार्टी को बचाने के लिए कोई भी बड़ा फैसला ले सकते हैं।


बता दें कि पिछले साल अगस्त महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक पाला बदल लिया था। जिस तरह से वह बीजेपी का साथ छोड़कर महागठबंधन के साथ चले गए थे। ठीक उसी तरह महागठबंधन का साथ छोड़कर फिर से एनडीए में वापस लौट आए थे। नीतीश के पाला बदलने के बाद आरजेडी और कांग्रेस बिहार की सत्ता से बेदखल हो गई थी। अब एक बार फिर तेजस्वी ने दावा कियया है कि नीतीश फिर से पलटी मारने वाले हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें