ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

तेजस्वी आज कुढ़नी में करेंगे चुनाव प्रचार, साख बचाने की है चुनौती

PATNA : कुढ़नी उपचुनाव के लिए आज का दिन बेहद ख़ास है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज यानी बुधवार को कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार करने जाएंगे। चुनाव प्रचार के लिए तेजस्

तेजस्वी आज कुढ़नी में करेंगे चुनाव प्रचार, साख बचाने की है चुनौती
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कुढ़नी उपचुनाव के लिए आज का दिन बेहद ख़ास है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज यानी बुधवार को कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार करने जाएंगे। चुनाव प्रचार के लिए तेजस्वी अकेले नहीं जा रहे हैं बल्कि उनके साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी भी मौजूद रहेंगे। 




तेजस्वी यादव आज कुढ़नी जाकर विधानसभा उपचुनाव में जेडीयू प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। आपको बता दें, कुढ़नी उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज़ हो चुकी है। एक तरफ बीजेपी तो वहीं दूसरी ओर महागठबंधन की सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। बीजेपी ने तो इतना तक दावा कर दिया है कि जेडीयू के उम्मीदवार को इस बार घुटने टेंकने पड़ेंगे। बीजेपी के प्रत्याशी को मिले वोटों के आधे वोट भी जेडीयू प्रत्याशी को हासिल नहीं होगा। वहीं, जेडीयू ने पहले ही अपनी जीत सुनिश्चित कर दी है। 




आपको बता दें, कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने पूर्व विधायक केदार गुप्ता को मैदान में उतारा है तो वहीं, महागठबंधन की तरफ से जेडीयू के टिकट पर पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा को टिकट दिया गया है। दरअसल, कुढनी सीट पर आरजेडी का राज रहा है। लेकिन एलटीसी स्कैम में आरजेडी के विधायक अनिल कुमार सहनी को सजा सुनाई गई थी। सजा सुनाए जाने के बाद सहनी की विधानसभा सदस्यता भी चली गई थी। अनिल सहनी कुढ़नी से आरजेडी के विधायक थे लेकिन सदस्यता जाने के बाद इस सीट पर चुनाव हो रहा है। इसके लिए बीजेपी और महागठबंधन में कांटे की टक्कर हो सकती है। फिलहाल आज तेजस्वी यादव कुशनी निकल रहे हैं और वे जेडीयू प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें