ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

‘कितनी भी रैली या रैला कर ले RJD, नहीं लौटेगा भय-भ्रष्टाचार का पुराना दौर’ सुशील मोदी ने लालू-राबड़ी राज को बताया बिहार का काला अध्याय

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के रेल मंत्री के रूप में लालू प्रसाद का कार्यकाल एक काला अध्याय था। यदि उनके समय र

‘कितनी भी रैली या रैला कर ले RJD, नहीं लौटेगा भय-भ्रष्टाचार का पुराना दौर’ सुशील मोदी ने लालू-राबड़ी राज को बताया बिहार का काला अध्याय
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के रेल मंत्री के रूप में लालू प्रसाद का कार्यकाल एक काला अध्याय था। यदि उनके समय रेलवे को 90 हजार करोड़ का मुनाफा हुआ तो वह पैसा कहां चला गया? उस समय न एयरपोर्ट जैसे विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बने, और न तो वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें चलीं।


सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद के बाद यूपीए-2 में रेल मंत्री बनी ममता बनर्जी ने ही मुनाफे में लाने के दावे की पोल खोल दी थी। रेल मंत्री के रूप में लालू प्रसाद ने नौकरी के बदले जमीन लेने का ऐसा घोटाला किया, जिसमें परिवार के पांच लोगों को जमानत लेनी पड़ी।


उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बताएं कि उनके माता-पिता के राज में दलितों के नरसंहार क्यों होते थे? किसानों के खेत क्यों जलाये जाते थे और क्यों सवर्णों को लाइन में खड़ा कर गोली मार दी जाती थी? उस समय सड़कें जर्जर क्यों थीं? लाखों लोगों को दो वक्त की रोटी के लिए पलायन क्यों करना पड़ा? उन्होंने कहा कि राजद अब कितनी भी रैली-रैला कर ले, बिहार की जनता भय-भ्रष्टाचार का पुराना दौर नहीं लौटने देगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें