ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

सुशांत केस की सीबीआई जांच के बाद आयी प्रतिक्रिया, सभी राजनीतिक दलों ने किया स्वागत

PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई को सौंपी जाने के बाद सभी राजनीतिक दलों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरा

सुशांत केस की सीबीआई जांच के बाद आयी प्रतिक्रिया, सभी राजनीतिक दलों ने किया स्वागत
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई को सौंपी जाने के बाद सभी राजनीतिक दलों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे सुशांत के परिवार को न्याय मिल पाएगा। साथ ही साथ देशभर में सुशांत सिंह राजपूत के करोड़ों प्रशंसकों को भी इस बात की उम्मीद जगी है कि अब उनके स्टार के मामले में सच्चाई सामने आ जाएगी। 


उधर जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। संजय सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर जिससे ठोस जांच की शुरुआत हुई थी उसे सुप्रीम कोर्ट ने अब अंतिम मुहर लगा दी है। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए यह कहा है कि सुशांत के मामले में अब हकीकत नहीं छिप पाएगी। बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। 


राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उधर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक झा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में संदेह भरी स्थिति है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अगर सीबीआई इस मामले में सच्चाई सामने लाती है तो यह उनके परिवार के लिए राहत भरी खबर होगी।



टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें