ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

सरकार गिरने की अटकलों के बीच लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, समन जारी कर इस दिन कोर्ट में पेश होने का निर्देश

PATNA: बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जो लालू परिवार से जुड़ी है। लैंड फॉर जॉब मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार के खिलाफ समन

सरकार गिरने की अटकलों के बीच लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, समन जारी कर इस दिन कोर्ट में पेश होने का निर्देश
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जो लालू परिवार से जुड़ी है। लैंड फॉर जॉब मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार के खिलाफ समन जारी किया है। ED की चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा को समन भेजा है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी बेटी एवं राज्यसभा सांसद मीसा भारती, दूसरी बेटी हेमा यादव सहित अन्य लोगों को 9 फरवरी को हर हाल में कोर्ट ने पेश होने को कहा है।


दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामले में शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाली थी। ऐसे में आज बिहार से लेकर दिल्ली तक सबकी नजर कोर्ट के फैसले पर थी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार के खिलाफ समन जारी किया है। राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा को समन भेजा है। 9 फरवरी को हर हाल में इन्हें कोर्ट ने पेश होने को कहा गया है। राबड़ी, मीसा सहित 9 आरोपियों को स्पेशल कोर्ट ने समन भेजा है। 


बता दें कि लैंड फॉर जॉब मामले को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग से भी जोड़ा था। वहीं, अपनी जांच के बाद ED ने इस मामले में पहली चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी बेटी एवं राज्यसभा सांसद मीसा भारती, दूसरी बेटी हेमा यादव सहित अन्य लोगों के नाम को अपने चार्जशीट में शामिल किया था।


मालूम हो कि, इस केस में सुनवाई पूरी करने के बाद 18 जनवरी को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद 20 जनवरी को फैसला आने वाला था। मगर, किसी वजह से उस दिन फैसला नहीं आया और फैसले के लिए 27 जनवरी की नई तारीख सामने आई थी। जिसके बाद आज कोर्ट की तरफ से समन जारी किया गया है। इन सभी आरोपियों को 9 फरवरी को हर हाल में कोर्ट में पेश होने को कोर्ट ने कहा है। 


आपको बताते चलें क़ी,  इस मामले में ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को 29 जनवरी और उनके बेटे व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को 30 जनवरी के दिन पूछताछ के लिए दिल्ली के ED ऑफिस में बुलाया गया था। इसको लेकर इडी की टीम समन देने राबड़ी आवास भी पहुंची थी।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें