ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेअफसरों की ‘री-एंट्री’...करप्शन पर सरकार की नीयत ठीक नहीं ! 80 Cr के DSP चर्चा में, जेल अधीक्षक 'विधु-रूपक' जैसे अधिकारियों की लंबी फेहरिस्त जिन्होंने तुरंत ले ली फील्ड पोस्टिंग बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेअफसरों की ‘री-एंट्री’...करप्शन पर सरकार की नीयत ठीक नहीं ! 80 Cr के DSP चर्चा में, जेल अधीक्षक 'विधु-रूपक' जैसे अधिकारियों की लंबी फेहरिस्त जिन्होंने तुरंत ले ली फील्ड पोस्टिंग

BJP ने बिहार में JDU को बड़ा भाई माना : सम्राट बोले- नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ेंगे 2025 का विधानसभा चुनाव : चुनावी नतीजों के बाद बदले सुर

PATNA : बिहार की सियासत में विपक्षी दल लगातार इस बात का दावा कर रहे थे कि नीतीश कुमार की जेडीयू का अस्तित्व खत्म होने वाला है। विपक्ष में रहते हुए बीजेपी के नेता भी यही कहते रहे कि

BJP ने बिहार में JDU को बड़ा भाई माना : सम्राट बोले- नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ेंगे 2025 का विधानसभा चुनाव : चुनावी नतीजों के बाद बदले सुर
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार की सियासत में विपक्षी दल लगातार इस बात का दावा कर रहे थे कि नीतीश कुमार की जेडीयू का अस्तित्व खत्म होने वाला है। विपक्ष में रहते हुए बीजेपी के नेता भी यही कहते रहे कि लोकसभा चुनाव के बाद जेडीयू समाप्त हो जाएगी। हालांकि जब लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आए तो विपक्ष तो विपक्ष, सत्ताधारी बीजेपी भी हैरान रह गई। अब बीजेपी ने भी बिहार में नीतीश को बड़ा भाई मान लिया है।


दरअसल, बिहार में जेडीयू के बारे में दावा किया जा रहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद वह बिखर जाएगी और उसका अस्तित्व भी नहीं बचेगा। लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद जो नतीजे सामने आए हैं, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। चुनावी नतीजों के बाद बिहार में बड़े भाई की भूमिका निभा रही बीजेपी अब छोटे भाई की भूमिका में आ गई है। जबकि नीतीश कुमार की पार्टी पहले से और मजबूत हो गई है।


चुनावी नतीजे आने के बाद जेडीयू ने बाजाप्ता प्रेस वार्ता कर कहा कि वर्ष 2025 में होने वाला बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। बिहार में कल तक खुद को बड़ा भाई समझने वाली बीजेपी अब बैकफूट पर आती दिख रही है। बीजेपी ने भी बिहार में नीतीश कुमार को बड़ा भाई मान लिया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि हम वर्ष 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेंगे। बिहार में वर्ष1996 से ही हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं।


उधर, लोकसभा चुनाव में बिहार में सीटें कम होने को लेकर बीजेपी ने समीक्षा बैठक की है। समीक्षा बैठक के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि NDA के  नेतृत्व में 75 परसेंट मार्क्स कम मिला है। जो लोग परसेप्शन बना रहे थे वह ग़लत हैं। बिहार की जनता ने हमें 75 फ़ीसदी मार्क्स दिये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने चुनाव लड़ा है। चुनाव प्रबंधन टीम के नेतृत्व में हम चुनाव लड़े हैं। हमारे 25 फ़ीसदी मार्क्स कटे हैं। जिन सीटों पर हम चुनाव हारे हैं, उसकी समीक्षा हो रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें