ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार हमारे पीछे–पीछे आ रही, तेजस्वी बोले.. भला युवाओं का हो रहा

PATNA : मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने आज विधायक पद के लिए शपथ लिया। इस दौरान उनके साथ बिहार के उपमुख्यमं

रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार हमारे पीछे–पीछे आ रही, तेजस्वी बोले.. भला युवाओं का हो रहा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने आज विधायक पद के लिए शपथ लिया। इस दौरान उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने नीलम देवी को बधाई दी। वहीं, तेजस्वी यादव से जब नौकरी से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर जवाब भी दिया। 




तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग हर डिपार्टमेंट में नौकरी दे रहे हैं। हम अपना लक्ष्य पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी दी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं। उसे देखकर केंद्र भी नियुक्ति पत्र बांटने लगी है। तेजस्वी से कहा कि ये काफी अच्छी बात है कि नफरत फैलाने वाली पार्टी भी अब नौकरी की बात करने लगी है। 




उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमनें आंकड़ा दिया कि इतने रिक्त पद हैं, इतने बहाली होंगे, लेकिन केंद्र सरकार क्या कर रही है? केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि वे लोग कितनी नौकरी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम बिहार में 12 करोड़ की आबादी में 10 लाख नौकरी और दस लाख रोज़गार दे रहे हैं तो उस हिसाब को केंद्र को कितनी नौकरी देनी चाहिए? वहीं, लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर तेजस्वी ने कहा कि लालू यादव महीने के अंत तक चले जाएंगे। वहीं, उन्होंने ये कहा कि हम कुढ़नी उपचुनाव के प्रचार में भी जाएंगे। जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि CTET और BTET पास अभ्यर्थी बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं तो उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें