ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

‘पहले भी लालू परिवार रूडी को हराने की कोशिश कर चुका है’ रोहिणी के चुनाव मैदान में उतरने पर बोले चिराग

PATNA: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए उम्मीदवार अपने अपने में चुनावी अभियान में जुट गई हैं। लालू प्रसाद की बेटी

‘पहले भी लालू परिवार रूडी को हराने की कोशिश कर चुका है’ रोहिणी के चुनाव मैदान में उतरने पर बोले चिराग
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए उम्मीदवार अपने अपने में चुनावी अभियान में जुट गई हैं। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी आज से अपने चुनावी अभियान की शुरूआत की है। रोहिणी के सारण सीट से चुनाव मैदान में उतरने पर लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने कहा है कि इससे पहले भी लालू परिवार के लोग राजीव प्रताप रूडी को हराने की कोशिश कर चुके हैं, क्या हुआ था?


लालू की बेटी रोहिणी आचार्य के आज से चुनावी अभियान की शुरूआत करने के सवाल पर चिराग ने कहा कि इससे पहले भी लालू प्रसाद के परिवार के कई सदस्यों ने राजीव प्रताप रूडी को हराने की कोशिश की थी लेकिन वहां उन लोगों को मुंह की खानी पड़ी थी। जिस तरह से पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन आगे बढ़ रहा है। जहां हमलोग नामांकन से लेकर तमाम तरह के चुनावी प्रचार शुरू कर चुके हैं। 


उन्होंने कहा कि चार तारीख को पीएम मोदी बिहार में चुनावी प्रचार का आगाज कर देंगे तो वहीं महागठबंधन के भीतर सीटों और प्रत्याशियों को लेकर तमाम विवाद अभी भी बरकरार हैं। यह दर्शा रहा है कि वह गठबंधन कितना असहज है। ऐसे में बिहार की जनता तक यह संदेश पहुंच रहा है कि एनडीए एक तरफ जहां मजबूती से चुनाव प्रचार में जुट गया है तो वहीं महागठबंधन के लोग अभी तक सीट और प्रत्याशी के विवाद में ही फंसे हुए हैं। बिहार में एनडीए गठबंधन सभी 40 सीटों पर शानदार जीत दर्ज करने जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें