ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

पटना के रोड शो में PM मोदी के साथ रहेंगे CM नीतीश, एक साथ करेंगे चुनाव प्रचार

PATNA: रविवार 12 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पटना में रोड शो करने वाले हैं। ऐसा पहली बार होगा जब बिहार में कोई प्रधानमंत्री रोड शो करेंगे। कल के रोड शो में PM मोदी के साथ CM न

पटना के रोड शो में PM मोदी के साथ रहेंगे CM नीतीश, एक साथ करेंगे चुनाव प्रचार
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: रविवार 12 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पटना में रोड शो करने वाले हैं। ऐसा पहली बार होगा जब बिहार में कोई प्रधानमंत्री रोड शो करेंगे। कल के रोड शो में PM मोदी के साथ CM नीतीश भी दिखेंगे। दोनों भगवा कलर की गाड़ी पर पटना में रोड शो करेंगे और लोगों का अभिवादन करते नजर आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर पटना में सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। 


जिस सड़क से होकर कारकेड गुजरेगा उसके दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गयी है। भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। डाक बंगला चौराहे से पीएम मोदी और सीएम नीतीश का रोड शो शुरू होगा जो एग्जीबिशन रोड चौराहा, कदमकुआं, उमा सिनेमा, साहित्य सम्मेलन, ठाकुरबाड़ी रोड, बाकरगंज होते हुए उद्योग भवन पहुंचेगा जहां रोड शो का समापन होगा। इससे पहले शनिवार को मॉकड्रिल किया गया। इस रोड शो को ऐतिहासिक बनाने में बीजेपी के नेता जुटे हैं। रोड शो की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। 


रोड शो के दौरान पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा। जगह-जगह फूलों की बारिश की जाएगी। इस दौरान साधु-संत देश के प्रधानमंत्री का स्वागत करते दिखेंगे। वही इस दौरान गंगा आरती की भी झलक देखने को मिलेगी। बता दें कि पीएम मोदी 12 मई की शाम को पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रोड शो करने के बाद वो पटना में रात्रि विश्राम करेंगे फिर अगले दिन सोमवार को छपरा और हाजीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद फिर पटना लौटेंगे। पटना आने के बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें