ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेअफसरों की ‘री-एंट्री’...करप्शन पर सरकार की नीयत ठीक नहीं ! 80 Cr के DSP चर्चा में, जेल अधीक्षक 'विधु-रूपक' जैसे अधिकारियों की लंबी फेहरिस्त जिन्होंने तुरंत ले ली फील्ड पोस्टिंग बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेअफसरों की ‘री-एंट्री’...करप्शन पर सरकार की नीयत ठीक नहीं ! 80 Cr के DSP चर्चा में, जेल अधीक्षक 'विधु-रूपक' जैसे अधिकारियों की लंबी फेहरिस्त जिन्होंने तुरंत ले ली फील्ड पोस्टिंग

राजद कार्यालय में महागठबंधन की संयुक्त बैठक, सांसदों के निलंबन के खिलाफ 22 दिसंबर को विरोध-प्रदर्शन का ऐलान

PATNA: पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन दल की बैठक हुई। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। जिसमें राजद, जेडीयू और लेफ्ट के तमाम नेत

राजद कार्यालय में महागठबंधन की संयुक्त बैठक, सांसदों के निलंबन के खिलाफ 22 दिसंबर को विरोध-प्रदर्शन का ऐलान
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन दल की बैठक हुई। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। जिसमें राजद, जेडीयू और लेफ्ट के तमाम नेता शामिल हुए। जिन्होंने सांसदों के निलंबन पर रोष प्रकट किया और इसे अलोकतांत्रिक कदम बताया। 


महागठबंधन की बैठक में यह फैसला लिया गया कि सभी दल मिलकर प्रत्येक जिले में सांसदों के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। 22 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गयी है। इस दिन महागठबंधन में शामिल तमाम दल संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इसकी जानकारी दी। सांसदों पर हुई कार्रवाई को महागठबंधन के नेताओं ने लोकतंत्र की हत्या करार दिया।


बता दें कि दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक में ही यह फैसला लिया गया था कि देश के सभी राज्यों में सांसदों के अकारण निलबंन के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा। इसी कड़ी में बिहार में भी इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर 22 दिसंबर यानि कल सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। राजद कार्यालय में आयोजित महागठबंधन की बैठक में राजद और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष के अलावे माकपा (माले) से धीरेंद्र झा, सीपीआई(एम) से अरुण कुमार मिश्रा, सीपीआई से रामबाबू कुमार, कांग्रेस से शकील अहमद, राजद से श्याम रजक और उदय नारायण चौधरी, रणविजय साह और शक्ति सिंह यादव मौजूद थे।  


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें